गरियाबंद के SE एस.के. बर्मन को मिली बड़ी जिम्मेदारी…. अब संभालेंगे प्रदेश भर के बांधों की सुरक्षा… नवा रायपुर में होगी पदस्थापना

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद…… प्रदेश के बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करने की दिशा में राज्य शासन ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। जल संसाधन विभाग द्वारा जारी पदस्थापना आदेश के तहत गरियाबंद जल संसाधन संभाग में पदस्थ अधीक्षण अभियंता एस.के. बर्मन को पदोन्नत करते हुए मुख्य अभियंता, बांध सुरक्षा संगठन, कार्यालय प्रमुख अभियंता, जल संसाधन विभाग, नवा रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा 17 अक्टूबर 2026 को जारी इस आदेश के बाद श्री बर्मन ने नई जिम्मेदारी संभाल ली है। इस पद को जल संसाधन विभाग के सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी पदों में से एक माना जाता है।

क्या होगी नई भूमिका?….

नई जिम्मेदारी के तहत श्री बर्मन का कार्यक्षेत्र अब केवल गरियाबंद जिले तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में स्थित बड़े और मध्यम बांधों की सुरक्षा से जुड़ा होगा।

प्रदेश में बांधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा बांध सुरक्षा अधिनियम, 2021 लागू किया गया है। इस अधिनियम के तहत बांध सुरक्षा संगठन की भूमिका बेहद अहम हो जाती है। संगठन को –
सभी बांधों का नियमित और आकस्मिक निरीक्षण बांधों की तकनीकी निगरानी और स्वास्थ्य परीक्षण
आपातकालीन कार्य योजना और संचालन नियमों का पालन
सुरक्षा मानकों के प्रभावी क्रियान्वयन की निगरानी
जैसे महत्वपूर्ण कार्यों को सुनिश्चित करना होता है।
मुख्य अभियंता के तौर पर श्री बर्मन इन्हीं सभी प्रावधानों के पालन और निगरानी के प्रमुख होंगे।

गरियाबंद से प्रदेश स्तर तक का सफर….
बताया जाता है कि एस.के. बर्मन एक अनुभवी और तकनीकी रूप से दक्ष अधिकारी के रूप में जाने जाते हैं। गरियाबंद अंचल में जल संसाधन से जुड़ी परियोजनाओं में उनके कार्यकाल को सराहा गया है। अब उनके अनुभव का लाभ पूरे प्रदेश के बांधों की सुरक्षा व्यवस्था को मिलेगा। उनके इस प्रमोशन पर जल संसाधन विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।

छत्तीसगढ़ में महानदी, पैरी, सोंढूर सहित कई प्रमुख नदियों पर बड़े बांध स्थित हैं, जिनकी सुरक्षा मानसून और जल प्रबंधन की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। ऐसे में बांध सुरक्षा संगठन को मजबूत नेतृत्व मिलना राज्य के लिए एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।गरियाबंद के SE एस.के. बर्मन को मिली बड़ी जिम्मेदारी....
अब संभालेंगे प्रदेश भर के बांधों की सुरक्षा...
नवा रायपुर में होगी पदस्थापना