Raipur Hospital Dispute : राजधानी के शैलेन्द्र नगर स्थित नवकार हॉस्पिटल में शुक्रवार को उस वक्त तनावपूर्ण स्थिति बन गई, जब एक महिला के इलाज के दौरान मायके और ससुराल पक्ष के लोग आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि अस्पताल परिसर में ही दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई।
महिला की हालत गंभीर, इलाज जारी (Raipur Hospital Dispute)
जानकारी के अनुसार, संतोषी नगर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला को घर में फांसी लगाने की कोशिश के बाद गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसकी स्थिति नाजुक बताई, जिससे परिजनों की चिंता और तनाव बढ़ गया।
इलाज के दौरान शुरू हुआ विवाद
शुक्रवार को जैसे ही डॉक्टरों ने महिला की हालत को लेकर आशंका (Raipur Hospital Dispute) जताई, अस्पताल में मौजूद दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए। कुछ ही देर में यह बहस झूमाझटकी और मारपीट में बदल गई, जिससे अस्पताल का माहौल बिगड़ गया।
अस्पताल में अफरा-तफरी, पुलिस पहुंची मौके पर
हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों को समझाइश देकर अलग किया गया। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल
प्रारंभिक जानकारी में इसे आत्महत्या का प्रयास बताया (Raipur Hospital Dispute) जा रहा है, लेकिन महिला के मायके पक्ष ने इस पर सवाल खड़े किए हैं। उनका आरोप है कि मामला संदिग्ध है और इसकी गहराई से जांच की जानी चाहिए।
जांच के बाद सामने आएगी सच्चाई
पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी।
