Gariaband Diamond Seizure : गरियाबंद में हीरे का खेल उजागर, 63.50 लाख के 34 नग हीरे संग ओडिशा का तस्कर दबोचा”

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने हीरा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा करते (Gariaband Diamond Seizure) हुए 63.50 लाख रुपये कीमत के हीरों के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ओडिशा से आकर यहां ग्राहकों की तलाश में था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस के जाल में फंस गया।

यह कार्रवाई कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नहरगांव के पास की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति स्कूल के आसपास बैग लेकर घूम (Gariaband Diamond Seizure) रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही वह भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन जवानों ने उसे दबोच लिया।

इसे भी पढ़ें : Chhattisgarh Child Death Case : रोते मासूम पर टूटा कहर, सूरजपुर में मां ने 4 माह के बच्चे को पटककर ली जान, गांव सन्न”

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक छोटे बैग में रखे 34 नग हीरे बरामद (Gariaband Diamond Seizure) किए गए। जब उससे इन हीरों के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वह कोई भी कागज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बंशी शेट्टी बताया, जो ओडिशा के कालाहांडी जिले का निवासी है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, वह गरियाबंद में इन हीरों के लिए ग्राहक तलाश रहा था और तस्करी के नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है।

इसे भी पढ़ें : Paparao Maoist Surrender : बस्तर में बिखरता नक्सली नेटवर्क, डिवीजन इंचार्ज पापाराव ने 18 साथियों संग डाले हथियार

फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की गहराई से जांच (Gariaband Diamond Seizure) कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि इस तस्करी में और कौन-कौन शामिल हैं, हीरे कहां से लाए गए और इन्हें किसे सौंपा जाना था।

स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि गरियाबंद क्षेत्र हीरा खनन और अवैध कारोबार के लिए पहले भी चर्चाओं में रहा है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी कार्रवाई की जाएगी।