Chhattisgarh Child Death Case : रोते मासूम पर टूटा कहर, सूरजपुर में मां ने 4 माह के बच्चे को पटककर ली जान, गांव सन्न”

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख (Chhattisgarh Child Death Case) दिया है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव में एक मां ने गुस्से में अपने ही चार महीने के मासूम बच्चे की जान ले ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा और सदमे का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान उसका बच्चा लगातार (Chhattisgarh Child Death Case) रो रहा था। बताया जा रहा है कि बच्चे के रोने से वह इस कदर परेशान हो गई कि उसने अपना आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया। चोट इतनी गंभीर थी कि बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : Paparao Maoist Surrender : बस्तर में बिखरता नक्सली नेटवर्क, डिवीजन इंचार्ज पापाराव ने 18 साथियों संग डाले हथियार

घटना की खबर फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना (Chhattisgarh Child Death Case) दी गई। पुलिस ने तुरंत पहुंचकर मामले को अपने कब्जे में लिया और जांच शुरू (Chhattisgarh Child Death Case) कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी महिला की मानसिक स्थिति सामान्य नहीं बताई जा रही है। हालांकि, पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और महिला से पूछताछ जारी है।

इसे भी पढ़ें :  Jaggi Murder Case Reopening : फिर चर्चा में जग्गी मर्डर केस, हाईकोर्ट में रीओपन, 1 अप्रैल को आएगा अहम फैसला

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि (Chhattisgarh Child Death Case) हो सकेगी। वहीं इस घटना ने एक बार फिर समाज में मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक सहयोग की जरूरत पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

एक मासूम की इस तरह हुई मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो (Chhattisgarh Child Death Case) दिया है – जहां कुछ देर पहले तक जिंदगी थी, वहां अब सिर्फ खामोशी और सवाल बाकी हैं।