Vijay Rashmika Wedding : बीते लंबे समय से रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा (Vijay Rashmika Wedding) की शादी की खबरों की अफवाहें तेज हैं। दोनों की शादी के कार्ड भी वायरल हो रहा था। इसी बीच अब रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी की घोषणा कर दी है।
रविवार को कपल ने एक स्टेटमेंट जारी करके इस बात की घोषणा की कि दोनों शादी (Vijay Rashmika Wedding) करने वाले हैं। उन्होंने अपनी शादी को ‘विरोश की शादी’ का नाम दिया है। इसके बाद अब कपल एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए हैं, जहां दोनों काफी खुश नजर आए। वीडियो सामने आने के बाद ऐसा माना जा रहा है कि कपल शादी के लिए उदयपुर रवाना हो गए हैं। इस दौरान कपल के साथ उनके कुछ दोस्त और करीबी लोग भी नजर आए।
इसे भी पढ़ें : Professor Recruitment Process : 595 प्राध्यापक पदों की भर्ती, दस्तावेजों की होगी विशेषज्ञ स्तर पर जांच
Vijay Rashmika Wedding ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’
रश्मिका और विजय दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। जिसमें इन दोनों ने अपनी शादी (Vijay Rashmika Wedding) को ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’ नाम दिया है। ये नाम उन्होंने क्यों चुना इस बारे में भी पोस्ट में बताया गया है। इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है, ‘हमारे सबसे प्यारे चाहने वालों, जब हमने कोई प्लानिंग नहीं की थी, जब हमने अपने लिए कुछ भी तय नहीं किया था, तब आप हमारे साथ थे। बहुत सारे प्यार के साथ, आपने हमें एक नाम दिया आपने हमें ‘VIROSH’ कहा।’ ‘आज पूरे दिल से हम अपनी इस शुरुआत को आपके नाम करते हैं। हम इसे नाम देना चाहते हैं ‘द वेडिंग ऑफ VIROSH’। इतने प्यार से हमें थामे रखने के लिए धन्यवाद। आप हमेशा हमारा हिस्सा रहेंगे। ढेर सारा प्यार और हग्स!’
इसे भी पढ़ें : Farmer Bonus Scheme CG : किसानों के लिए बड़ी खबर, इस दिन मिलेगा धान का बोनस पैसा
हैदराबाद एयरपोर्ट से विजय और रश्मिका (Vijay Rashmika Wedding) के कई वीडियोज सामने आए हैं। इन वीडियोज में कपल काफी खुश नजर आ रहा है। विजय सफेद शर्ट और काली पैंट के साथ ब्लैक लेदर जैकेट में नजर आए। इस दौरान विजय ने अपनी नई हेयरस्टाइल और घुमावदार मूंछों को फ्लॉन्ट किया। उनके साथ उनके भाई आनंद देवरकोंडा, दोस्त और टीम के सदस्य भी थे।
