Fitness Tips : अगर आप वजन कम करना चाहते हैं लेकिन सख्त डाइटिंग, भूखे रहने या फीका खाना खाने की आदत नहीं डाल पा रहे हैं, तो लो-कार्ब डाइट आपके लिए एक कारगर विकल्प बन सकती है (Low-Carb Foods for Weight Loss)। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही तरीके से अपनाई गई लो-कार्ब डाइट से बिना भूखे रहे भी वजन घटाया जा सकता है और शरीर में कमजोरी भी महसूस नहीं होती।
वजन कम करने का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले कम खाना, हर वक्त भूखा रहना और एनर्जी की कमी जैसी बातें आती हैं। कई लोग यही मान लेते हैं कि डाइट का मतलब है अपनी पसंद का खाना छोड़ देना। लेकिन सच्चाई इससे अलग है। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि लो-कार्ब डाइट में ऐसे फूड्स शामिल किए जाते हैं, जो लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराते हैं और बार-बार खाने की इच्छा को कम करते हैं।
लो-कार्ब डाइट (Low-Carb Foods for Weight Loss) का सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि इसमें शरीर को फैट बर्न करने का मौका मिलता है। जब खाने में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा कम होती है, तो शरीर ऊर्जा के लिए जमा फैट का इस्तेमाल करने लगता है। इससे वजन धीरे-धीरे कम होने लगता है और कमजोरी महसूस नहीं होती। यही वजह है कि वजन घटाने के लिए लो-कार्ब डाइट (Low-Carb Foods for Weight Loss) को असरदार तरीका माना जाता है ।
लो-कार्ब डाइट क्या होती है
लो-कार्ब डाइट (Low-Carb Foods for Weight Loss) में चावल, रोटी, ब्रेड, पास्ता और मीठी चीजों जैसे हाई-कार्ब फूड्स की मात्रा सीमित कर दी जाती है। जब शरीर को कम कार्ब्स मिलते हैं, तो वह फैट को एनर्जी में बदलना शुरू करता है। इसका नतीजा यह होता है कि बार-बार भूख नहीं लगती, मीठा खाने की क्रेविंग कम होती है और वजन धीरे-धीरे घटने लगता है ।
वजन घटाने में मददगार सब्जियां
लो-कार्ब डाइट (Low-Carb Foods for Weight Loss) फॉलो करते समय एक्सपर्ट्स हरी और फाइबर से भरपूर सब्जियों को जरूर शामिल करने की सलाह देते हैं। ये सब्जियां कैलोरी में कम होती हैं और पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं।
पालक, मेथी, सरसों जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां
ब्रोकली, फूलगोभी, पत्ता गोभी
शिमला मिर्च, तोरी, बींस
इन सब्जियों को डाइट में शामिल करने से वजन घटाने की प्रक्रिया और बेहतर हो जाती है।
प्रोटीन वाले फूड्स क्यों हैं जरूरी
एक्सपर्ट्स के अनुसार लो-कार्ब डाइट के दौरान प्रोटीन का सेवन बेहद जरूरी होता है। प्रोटीन मसल्स को मजबूत करता है और लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता, जिससे शरीर को ताकत मिलती है और कमजोरी महसूस नहीं होती।
अंडे
मछली (सैल्मन, टूना)
चिकन
रेड मीट (सीमित मात्रा में)
फैट्स को लेकर गलतफहमी न रखें
अक्सर लोग सोचते हैं कि फैट खाने से वजन बढ़ता है, लेकिन ऐसा हमेशा नहीं होता। गुड फैट्स शरीर के लिए जरूरी होते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं। यही वजह है कि लो-कार्ब डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करने की सलाह दी जाती है (Low-Carb Foods for Weight Loss)।
एवोकाडो
बादाम, अखरोट, मूंगफली
ऑलिव ऑयल, नारियल तेल, देसी घी
डेयरी प्रोडक्ट्स और फल
लो-कार्ब डाइट (Low-Carb Foods for Weight Loss) में बिना शक्कर वाली ग्रीक योगर्ट और चीज को शामिल किया जा सकता है, क्योंकि इनमें प्रोटीन ज्यादा और कार्ब्स कम होते हैं। फलों की बात करें तो स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और रास्पबेरी जैसे फल सीमित मात्रा में खाए जा सकते हैं, जबकि आम, केला और अंगूर जैसे मीठे फलों से दूरी रखना बेहतर होता है।
Low-Carb Foods for Weight Loss लो-कार्ब डाइट में होने वाली आम गलतियां
कई लोग सब्जियां और फाइबर कम खा लेते हैं
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन लेने लगते हैं
पैकेट वाले ‘लो-कार्ब’ फूड्स पर ज्यादा भरोसा कर लेते हैं
एक्सपर्ट्स का कहना है कि हमेशा ताजा और घर का बना खाना ही वजन घटाने के लिए सबसे बेहतर विकल्प होता है।
