CG TET Exam 2026 : 1 को शिक्षक पात्रता परीक्षा, 5 हजार शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को मिलेगी रफ्तार

Teacher Recruitment in Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में स्कूल शिक्षकों की भर्ती (CG TET Exam 2026) प्रक्रिया को गति देते हुए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। व्यापमं के अनुसार राज्य में यह परीक्षा 1 फरवरी, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र (Admit Card) भी जारी कर दिए गए हैं, जिन्हें अभ्यर्थी व्यापमं की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।

राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में 5000 शिक्षकों की भर्ती (Teacher Recruitment in Chhattisgarh) और कॉलेजों में 700 सहायक प्राध्यापकों के पदों पर नियुक्ति की घोषणा पहले ही की जा चुकी है। कॉलेज स्तर पर भर्ती प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है, जबकि स्कूलों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET Exam 2026)  के बाद भर्ती की औपचारिक प्रक्रिया शुरू की जाएगी। ऐसे में यह परीक्षा राज्य के हजारों अभ्यर्थियों के लिए निर्णायक मानी जा रही है।

दो पालियों में होगी परीक्षा, 20 जिलों में केंद्र

व्यापमं द्वारा जारी समय-सारणी के अनुसार CG TET परीक्षा प्रदेश के 20 जिलों में दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
पहली पाली में कक्षा 1 से 5 (Primary Level) के लिए परीक्षा सुबह 09:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक होगी।
वहीं दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 (Upper Primary Level) के लिए परीक्षा दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:45 बजे तक आयोजित की जाएगी।
अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र व्यापमं की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर लॉगिन कर डाउनलोड कर सकते हैं।
व्यापमं ने परीक्षा (CG TET Exam 2026)  केंद्र, रिपोर्टिंग समय और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

Supreme Court आदेश के बाद बढ़ी TET की अहमियत

शिक्षा जगत में Teacher Eligibility Test (TET Mandatory Rule) को लेकर सक्रियता सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद और बढ़ गई है।
1 सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने अपने ऐतिहासिक निर्णय में स्पष्ट किया था कि सरकारी और गैर-सरकारी स्कूलों में नौकरी या पदोन्नति चाहने वाले सभी शिक्षकों के लिए टेट परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।

यह आदेश देशभर के सभी शिक्षण संस्थानों (CG TET Exam 2026)  पर लागू होगा, हालांकि अल्पसंख्यक दर्जा प्राप्त स्कूलों को इससे छूट दी गई है। कोर्ट ने यह भी साफ किया है कि जिन शिक्षकों की सेवा में अभी पांच वर्ष से अधिक का समय शेष है, उन्हें हर हाल में टेट उत्तीर्ण करना होगा। इस फैसले के बाद छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश में TET परीक्षा (CG TET Exam) को लेकर तैयारी तेज हो गई है।

CG TET Exam 2026 भर्ती प्रक्रिया का अहम पड़ाव

छत्तीसगढ़ में प्रस्तावित 5 हजार शिक्षक भर्ती (CG TET Exam 2026)  के लिए यह परीक्षा एक अहम पड़ाव मानी जा रही है। शिक्षा विभाग और व्यापमं दोनों ही स्तर पर प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने की तैयारी की जा रही है, ताकि स्कूलों में शिक्षकों की कमी को दूर किया जा सके और शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।