Kohli ODI Century : विराट कोहली (Virat Kohli Century) ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए तीसरे वनडे में शानदार शतक लगाया। इंदौर में खेले गए इस मुकाबले में उन्होंने 91 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्के लगाकर अपना 54वां वनडे शतक पूरा किया। इस शतक के साथ कोहली ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
विराट कोहली (Virat Kohli Century) ने इसी मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक लगाने वाले बल्लेबाज बनकर इतिहास रच दिया। उन्होंने इस उपलब्धि में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग और भारत के पूर्व धुरंधर ओपनर वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया है।
यह विराट कोहली का 85वां इंटरनेशनल शतक भी है। उनके नाम वनडे में 54, टेस्ट में 30 और टी20 में एक शतक दर्ज है। कोहली टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके हैं और अब केवल वनडे फॉर्मेट में ही खेल रहे हैं।
(Virat Kohli Century) बनाया विश्व कीर्तिमान
इंदौर वनडे में शतक लगाकर कोहली ने एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह कीवी टीम के खिलाफ उनका 7वां वनडे शतक था। इस रिकॉर्ड के साथ उन्होंने रिकी पोंटिंग और वीरेंद्र सहवाग को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 6-6 शतक दर्ज थे।
(Virat Kohli Century) टॉप-5 सूची इस प्रकार है
विराट कोहली – 7 शतक
रिकी पोंटिंग – 6 शतक
वीरेंद्र सहवाग – 6 शतक
सचिन तेंदुलकर – 5 शतक
सनथ जयसूर्या – 5 शतक
5 देशों के खिलाफ 7 या ज्यादा शतक
विराट कोहली (Virat Kohli Century) अब तक 5 देशों के खिलाफ वनडे क्रिकेट में 7 या उससे अधिक शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने श्रीलंका, वेस्टइंडीज, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ 7-7 शतक लगाए हैं। खास बात यह है कि श्रीलंका के खिलाफ उनके बल्ले से 10 शतक निकले हैं।
10 शतक – श्रीलंका के खिलाफ
9 शतक – वेस्टइंडीज के खिलाफ
8 शतक – ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ
7 शतक – दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ
7 शतक – न्यूजीलैंड के खिलाफ
