Salary Hike : 8वें वेतन आयोग को मंजूरी मिलने के बाद केंद्रीय कर्मचारियों (8th Pay Commission) में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गई है कि उनकी सैलरी में कितनी बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि अभी तक 8th Pay Commission के तहत नए सैलरी स्ट्रक्चर या वेतन वृद्धि को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। फिलहाल एक्सपर्ट्स के कैलकुलेशन के आधार पर अनुमान लगाया जा रहा है कि अलग-अलग लेवल के कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा संभव है। आइए जानते हैं लेवल 1 से लेकर लेवल 18 तक कर्मचारियों की संभावित सैलरी बढ़ोतरी।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सैलरी और पेंशन में बढ़ोतरी पूरी तरह फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) पर निर्भर करेगी। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता वाली समिति इस पर फैसला करेगी। इसके बाद केंद्र सरकार इसकी समीक्षा (8th Pay Commission) करेगी। यह पूरी प्रक्रिया 2027 की दूसरी छमाही तक पूरी होने की उम्मीद है और इसके बाद त्योहारी सीजन में इसे लागू किए जाने का ऐलान हो सकता है।
कितना रह सकता है फिटमेंट फैक्टर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) के तहत फिटमेंट फैक्टर 1.70 से 2.86 के बीच तय किया जा सकता है। संभावना है कि इसे सभी लेवल के कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किया जाए। समान फिटमेंट फैक्टर से सभी को बराबर प्रतिशत का लाभ मिलता है, हालांकि उच्च पदों पर रुपये के हिसाब से बढ़ोतरी ज्यादा होती है।
8th Pay Commission किसकी कितनी बढ़ सकती है सैलरी
2.15 फिटमेंट फैक्टर पर सैलरी बढ़ोतरी
लेवल 1: ₹18,000 से बढ़कर ₹38,700, यानी ₹20,700 की बढ़ोतरी
लेवल 10: ₹56,100 से बढ़कर ₹1,20,615, यानी ₹64,515 का इजाफा
लेवल 18: ₹2,50,000 से बढ़कर ₹5,37,500, यानी ₹2,87,500 की बढ़ोतरी
2.86 फिटमेंट फैक्टर पर संभावित सैलरी
लेवल 1: ₹18,000 से बढ़कर ₹51,480, यानी ₹33,480 का इजाफा
लेवल 3: ₹21,700 से बढ़कर ₹62,062, यानी ₹40,362 की बढ़ोतरी
लेवल 6: ₹35,400 से बढ़कर ₹1,01,244, यानी ₹65,844 का फायदा
लेवल 10: ₹56,100 से बढ़कर ₹1,60,446, यानी ₹1,04,346 की बढ़ोतरी
1.70 फिटमेंट फैक्टर पर संभावित सैलरी
लेवल 1: ₹18,000 से बढ़कर ₹30,600
लेवल 3: ₹21,700 से बढ़कर ₹36,890
लेवल 6: ₹35,400 से बढ़कर ₹60,000
