Balcony Pea Gardening : घर की बालकनी में हरी मटर उगाने का आसान तरीका

Kitchen Garden : चाहे आलू-मटर की गर्मागर्म सब्जी हो या मटर पुलाव का स्वाद, हरी मटर (Balcony Pea Gardening ) हर थाली को खास बना देती है। अच्छी बात यह है कि इसे घर पर उगाना बेहद आसान है। बालकनी, छत या आंगन—जहां थोड़ी धूप आती हो—वहीं आप मटर उगा सकते हैं। आजकल शहरी किचन गार्डन में मटर की खेती काफी लोकप्रिय हो रही है क्योंकि यह कम जगह, कम समय और कम लागत में तैयार हो जाती है।

कौन से मौसम में लगाएं मटर?

हरी मटर ठंडी जलवायु (Cool Season Peas) की फसल है। इसका सही समय सितंबर से लेकर दिसंबर तक होता है। इस मौसम में तापमान और नमी का संतुलन मटर के बीजों के अंकुरण के लिए आदर्श रहता है। यदि आप इस समय बीज बोते हैं, तो पौधा स्वस्थ तरीके से बढ़ता है और फसल जल्दी तैयार होती है।

घर में कहां और कैसे उगाएं?

मटर (Balcony Pea Gardening ) उगाने के लिए किसी खेत या बाग की जरूरत नहीं है। आप इसे घर पर ही किसी भी कंटेनर में उगा सकते हैं (Home Balcony Gardening)। बड़े गमले, पुरानी बाल्टियां, ग्रो बैग्स, प्लास्टिक डिब्बे, थर्मोकोल बॉक्स या लकड़ी के टोकरों का इस्तेमाल किया जा सकता है। ध्यान रखें कि बर्तन में नीचे पानी निकलने के छेद हों और यह ऐसी जगह रखा हो जहां कम से कम 4–6 घंटे की सीधी धूप आती हो।

 Balcony Pea Gardening  मिट्टी कैसी होनी चाहिए?

मटर (Balcony Pea Gardening )  को हल्की, भुरभुरी और अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी पसंद है। आप गार्डन की मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मी कम्पोस्ट मिलाकर उपजाऊ माध्यम तैयार कर सकते हैं। कंटेनर में मिट्टी भरने से पहले नीचे थोड़ी रेत या टूटे ईंट के टुकड़े डाल दें ताकि पानी आसानी से निकल सके।

बीज बोने और देखभाल का तरीका

बीज बोने से पहले उन्हें 6-8 घंटे के लिए पानी में भिगो दें। इससे बीज जल्दी अंकुरित होंगे। इसके बाद इन्हें 1-2 इंच गहराई में मिट्टी में बोएं। बीजों के बीच 2-3 इंच की दूरी रखें ताकि पौधों को फैलने की जगह मिले। पानी ज्यादा न दें, लेकिन मिट्टी नम बनी रहे इसका ध्यान रखें।

जैसे-जैसे पौधा बढ़ता है, उसे सहारे की जरूरत होती है। आप बांस की छड़, लकड़ी की सीढ़ी या रस्सी का सहारा देकर बेल को ऊपर चढ़ा सकते हैं। इससे पौधे हवा और धूप बेहतर तरीके से ले पाएंगे, जिससे फलियों की गुणवत्ता बढ़ेगी (Pea Plant Support).

 Balcony Pea Gardening मटर की फसल कब तैयार होती है

बीज बोने के लगभग 60-80 दिन बाद मटर की फलियां पककर तैयार हो जाती हैं। जब फली गहरे हरे रंग की और मोटी दिखने लगे, तब इसे तोड़ने लायक समझें। हर 2-3 दिन में फलियां तोड़ते रहें, इससे पौधा लंबे समय तक फलियां देता रहेगा। ध्यान रहे कि मटर के पौधों में जरूरत से ज्यादा खाद न डालें। ज्यादा खाद से पत्तियां तो खूब आएंगी, लेकिन फलियां कम बनेंगी (Harvesting Peas Tips)।