CG Nagar Nikay Chunav : पोलिंग बूथ में मतदाता बेहोश, अस्पताल में चली गई जान

Chhattisgarh News :  छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव (CG Nagar Nikay Chunav)  के दौरान धमतरी के एक पोलिंग बूथ पर एक मतदाता की मौत हो गई।

नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 12 में मतदान (CG Nagar Nikay Chunav) के लिए पहुंचे कुंजबिहारी अचानक बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हार्ट अटैक आने की संभावना जताई जा रही है।

छत्तीसगढ़ में सुबह 10 बजे तक 15% मतदान हुआ है। इस दौरान रायपुर, बिलासपुर, राजनांदगांव और धमतरी के कुछ मतदान केंद्रों से ईवीएम में खराबी की शिकायतें आई हैं, जिसके कारण लोग मतदान नहीं कर पा रहे हैं।

पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं (CG Nagar Nikay Chunav) की लंबी कतारें लगी हुई हैं। रायपुर के मौलाना अब्दुल वार्ड 45 के बूथ संख्या 670, सालेम कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में ईवीएम खराब होने के कारण मतदान शुरू नहीं हो सका है। भाटागांव स्कूल के मतदान केंद्र में भी कई बूथों में मशीनों के खराब होने की जानकारी मिली है।

बिलासपुर के हेमू नगर स्थित मतदान केंद्र क्रमांक 8 में ईवीएम में खराबी के कारण वोटिंग सुबह 8:30 बजे शुरू हुई। राजनांदगांव के लेबर कॉलोनी और प्यारेलाल स्कूल के मतदान केंद्रों पर भी ईवीएम की खराबी के चलते वोटिंग प्रभावित हुई है। जगदलपुर में भी पोलिंग बूथ के बाहर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं।

यह जानकारी दी गई है कि वोटिंग सुबह 8 बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगी। इस दौरान 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 114 नगर पंचायतों में भी मतदान किया जा रहा है। मतगणना 15 फरवरी को होगी।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *