Chhattisgarh News : प्रदेश के किसानों से धान (CG Dhan Bonus 2025) की खरीदारी सुगमता से की जा रही है। इस प्रक्रिया की निगरानी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार की जा रही है। राज्य में 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीद का कार्य निरंतर जारी है, और अब तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।
इसके बदले में 22.49 लाख किसानों को बैंक लिंकिंग व्यवस्था के तहत 25,549 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। यह धान खरीद अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।
प्रदेश के सभी पंजीकृत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान बेचने के लिए टोकन की सुविधा ऑनलाइन ऐप (टोकन तुंहर हांथ) और उपार्जन केंद्रों पर 25 जनवरी 2025 तक उपलब्ध कराई गई है।
किसान अपनी सुविधा के अनुसार तिथि का चयन कर नियमों के अनुसार धान बेच सकते हैं। धान की खरीद के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है।
अब तक 92.65 लाख मीट्रिक टन धान (CG Dhan Bonus 2025) के उठाव के लिए डिलीवरी ऑर्डर (डीओ) और ट्रांसपोर्ट ऑर्डर (टीओ) जारी किए जा चुके हैं, जिसमें से 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है।
राज्य सरकार ने इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों का पंजीकरण किया है, जिसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल हैं। इस वर्ष 2739 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद का अनुमान लगाया गया है।
मुख्यमंत्री ने बताया इस दिन जारी होगा धान का बोनस (CG Dhan Bonus 2025)
मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय तातापानी महोत्सव का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा की।
उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी प्रदेश में धान (CG Dhan Bonus 2025) का उत्पादन बहुत अच्छा हुआ है और सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनकी फसल का पूरा मूल्य समय पर मिले।
उन्होंने यह भी कहा कि धान (CG Dhan Bonus 2025) की खरीद समाप्त होने के एक सप्ताह के भीतर किसानों को अंतर की राशि एकमुश्त प्रदान कर दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि इस वर्ष भी किसानों को समय पर भुगतान किया जाएगा, ताकि उनके हितों की रक्षा हो सके।

I’ve been surfing on-line more than 3 hours these days, but I by no means found any fascinating article like yours. It is beautiful worth sufficient for me. In my view, if all site owners and bloggers made good content material as you did, the web might be a lot more helpful than ever before.