Wednesday, February 5, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

BJP District President Announcement : छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा, रायगढ़, दुर्ग, कांकेर, रायपुर ग्रामीण सहित कई स्थानों पर नए चेहरे

Chhattisgarh Bharatiya Janata Party District President Announcement : छत्तीसगढ़ में भाजपा के जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। रायगढ़, दुर्ग, कांकेर, रायपुर ग्रामीण सहित कई स्थानों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है।

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जिला अध्यक्षों ((BJP District President Announcement)) की घोषणा कर दी है। रविवार को रायपुर ग्रामीण, रायगढ़, दुर्ग और अन्य जिलों के कई अध्यक्षों में बदलाव किया गया। इसके अलावा, शाम तक या सोमवार तक बाकी नामों की भी घोषणा की जा सकती है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्षों में भी बदलाव किया जाएगा।

रायगढ़ (BJP District President Announcement)
रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष के पद पर अरूणधर दीवान को नियुक्ति की गई है। वे कॉलेज के दिनों में, वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संपर्क में आए, जिससे उनके राजनीतिक जीवन की शुरुआत हुई। उनके राजनीतिक सफर की बात करें तो, 1993-1995 के बीच अरुण धर दीवान को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की घरघोड़ा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस दौरान छात्रों की मांगों के लिए धरने और आंदोलनों की एक लंबी श्रृंखला चली।

1995 से 1997 तक, अरुण धर दीवान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रहे। फिर, 1997 से 1999 तक, उन्होंने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक के रूप में कार्य किया। जिला संयोजक के पद पर रहते हुए, अरुण धर दीवान ने रायगढ़, खरसिया, धर्मजयगढ़, लैलूंगा और सारंगढ़ में छात्र राजनीति की शुरुआत की। उन्होंने कांग्रेस सरकार के खिलाफ मजबूत विरोध किया और इन सभी विधानसभा क्षेत्रों में युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया, जिसके परिणामस्वरूप 86 स्थानों पर विद्यार्थी परिषद का कार्य सफलतापूर्वक पहुंचा।

भिलाई (BJP District President Announcement)
भिलाई में जिला चुनाव अधिकारी गौरीशंकर अग्रवाल और पर्यवेक्षक भूपेंद्र सवन्नी ने पुरुषोत्तम देवांगन के नाम की घोषणा की। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने फूल माला के साथ नए नेता का भव्य स्वागत किया। पुरुषोत्तम देवांगन को एक जमीनी कार्यकर्ता माना जाता है और उन्होंने विधानसभा तथा लोकसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस बैठक में पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे भी उपस्थित रहे।
सूरजपुर (BJP District President Announcement)
सूरजपुर जिले में मुरली सोनी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। चुनाव प्रभारी चंपा देवी पावले ने उनके नाम की घोषणा की। मुरली सोनी इससे पहले जिला महामंत्री के पद पर कार्यरत थे।
रायपुर ग्रामीण (BJP District President Announcement)
बीजेपी संगठन में रायपुर ग्रामीण से श्याम नारंग को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। श्याम नारंग पेशे से वकील हैं, और विधायक मोतीलाल साहू तथा नारायण चंदेल ने उनके नाम की घोषणा की है। इससे पहले, श्याम नारंग भाजपा ग्रामीण में जिला महामंत्री रह चुके हैं।
रायपुर शहर (BJP District President Announcement)
रमेश ठाकुर को रायपुर शहर के भारतीय जनता पार्टी का जिला अध्यक्ष घोषित किया गया है। रमेश ठाकुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक सुनील सोनी के करीबी माने जाते हैं। वे विधानसभा चुनाव से पहले से ही पार्टी के अभियानों में सक्रिय रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव होगा (BJP President Announcement)

जिला अध्यक्षों की घोषणा 6 जनवरी तक पूरी कर ली जाएगी। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए प्रक्रिया आरंभ होगी। वर्तमान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरणदेव हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए वरिष्ठ नेताओं के नामों पर चर्चा तेज हो गई है। इस बार भाजपा किसी ओबीसी वर्ग के वरिष्ठ नेता को नया प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में ये नाम शामिल हैं (BJP President Announcement)

  • धरमलाल कौशिक
  • शिवरतन शर्मा
  • विक्रम उसेंडी
  • नारायण चंदेल

देखिए नए बीजेपी जिला अध्यक्षों की लिस्ट

जिला बीजेपी अध्यक्ष
कांकेर महेश जैन
रायगढ़ अरुणधर दीवान
भिलाई पुरुषोत्तम देवांगन
सूरजपुर मुरलीधर सोनी
कोरबा मनोज शर्मा
रायपुर ग्रामीण श्याम नारंग
रायपुर शहर रमेश ठाकुर
बलरामपुर ओम प्रकाश जायसवाल
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही लालजी यादव
मुंगेली दीनानाथ केशरवानी
जशपुर भरत सिंह
बीजापुर घासीराम नाग
मोहला-मानपुर-चौकी नम्रता सिंह
बालोद चेमन देशमुख
दुर्ग सुरेंद्र कौशिक

 

Most Popular