IND Vs SA 2nd T20 : जीती बाजी हार गया भारत… अफ्रीका के खिलाफ वरुण के 5 विकेट भी नहीं आए काम

IND Vs SA 2nd T20 Match : भारतीय टीम और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैचों की टी20 सीरीज (IND Vs SA 2nd T20 ) का दूसरा मुकाबला रविवार (10 नवंबर)  गकेबरहा में खेला गया. मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 3 विकेट से जीत दर्ज की है. इस मैच में भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए, इसके बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी. अब सीरीज 1-1 से बराबरी पर आ गई है.

मैच में भारतीय टीम ने 15 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद टीम ने संभलने की कोशिश की, लेकिन नाकाम ही रहे. फिर भारतीय टीम ने 87 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे. संजू सैमसन खाता नहीं खोल सके. जबकि अभिषेक शर्मा 4, कप्तान सूर्यकुमार यादव 4, तिलक वर्मा 20 और अक्षर पटेल 27 रन बनाकर आउट हुए.

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 45 गेंदों पर नाबाद 39 रन बनाकर टीम को कुछ हद तक संभाला. इस तरह अफ्रीकी गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए और टीम 6 विकेट गंवाकर 124 रनों का स्कोर ही बना सकी. साउथ अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन, एंडिले सिमेलाने, गेराल्ड कोएट्जी, नकाबा पीटर और एडेन मार्करम ने 1-1 विकेट लिए.

 

साउथ अफ्रीकी टीम का स्कोरकार्ड:

बल्लेबाजगेंदबाजरन बनाएविकेट पतन
रयान रिकेल्टनकैच- रिंकू सिंहअर्शदीप सिंह131-22
एडेन मार्करमक्लीन बोल्डवरुण चक्रवर्ती32-33
रीजा हेंड्रिक्सक्लीन बोल्डवरुण चक्रवर्ती243-44
मार्को जानसेनक्लीन बोल्डवरुण चक्रवर्ती74-64
हेनरिक क्लासेनकैच- रिंकू सिंहवरुण चक्रवर्ती25-66
डेविड मिलरक्लीन बोल्डवरुण चक्रवर्ती06-66
एंडिले सिमेलानेक्लीन बोल्डरवि बिश्नोई77-86

भारतीय टीम का स्कोरकार्ड: (124/6, 20 ओवर)

बल्लेबाजगेंदबाजरन बनाएविकेट पतन
संजू सैमसनक्लीन बोल्डमार्को जानसेन01-0
अभिषेक शर्माकैच- मार्को जानसेनगेराल्ड कोएत्जी42-5
सूर्यकुमार यादवLBW आउटएंडिले सिमेलाने43-15
तिलक वर्माकैच- डेविड मिलरएडेन मार्करम204-45
अक्षर पटेलरनआउट (नकाबा पीटर)—-275-70
रिंकू सिंहकैच- गेराल्ड कोएत्जीनकाबा पीटर96-87