छत्तीसगढ़

Cabinet Meeting : विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हो रही कैबिनेट मीटिंग, किसानों के मुद्दों पर हो सकती है बड़ी घोषणा

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक (Cabinet Meeting) हो रही है। सुबह 11 बजे से राजधानी रायपुर के मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में जारी है।

इस बैठक (Cabinet Meeting) में कर्मचारियों के डीए और किसानों को लेकर अहम फैसला लिया जा सकता है। इस बार छत्तीसगढ़ पर मानसून मेहरबान है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हो रही है, बाढ़ नियंत्रण और मानसून की तैयारियों को लेकर भी घोषणा की जा सकती है।

किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य मिले इसके लिए छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। अब देश के कारोबारी कृषि उपज की खरीदी-बिक्री बिना पंजीयन के कर सकेंगे।

इससे छत्तीसगढ़ राज्य के किसानों और फसल बेचने वालों को अधिकतम मूल्य मिल पाएगा। पहले प्रदेश के बाहर के लोगों को यहां खरीदी करने में कई तरह की परेशानियां थीं, इसे सरल किया जाएगा।

मंडी फीस का नाम बदलकर अब मंडी फीस-कृषक कल्याण शुल्क किया जा रहा है। मंडी बोर्ड अपनी वार्षिक आय की 10 प्रतिशत राशि छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण निधि में जमा करेगा। इसका इस्तेमाल किसानों के लिए होगा।

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button