Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ind Vs Zimbabwe : एक ही दिन में बदला चुकता, भारत ने 100 रन से जीता दूसरा टी-20, अभिषेक शर्मा की सेंचुरी

India Vs Zimbabwe 2nd T20 : भारत ने जिम्बाब्वे को दूसरे टी-20 में 100 रन से हरा दिया। भारत ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में रविवार को टॉस जीतकर पहले बैटिंग की। अभिषेक शर्मा के शतक और ऋतुराज गायकवाड के 77 रन के सहारे भारत ने 234 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भी टीम का सबसे बड़ा स्कोर रहा। इससे पहले, 2018 में ऑस्ट्रेलिया ने 229 रन का स्कोर बनाया था।

जवाबी पारी में जिम्बाब्वे 134 रन बनाकर ऑलआउट हो गया। यह भारत की जिम्बाब्वे के खिलाफ रन के अंतर से सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले टीम इंडिया ने 2022 टी-20 वर्ल्ड कप में मेलबर्न के मैदान पर जिम्बाब्वे 71 रन से हराया था। भारतीय गेंदबाजों में आवेश खान और मुकेश कुमार 3-3 विकेट लिए। रवि बिश्नोई को 2 विकेट मिले।

अभिषेक शर्मा ने 47 बॉल पर सेंचुरी लगाई, यह जिम्बाब्वे के खिलाफ किसी भारतीय बैटर का पहला शतक है। उन्होंने 7 चौके और 8 छक्के मारे। अभिषेक ने ऋतुराज गायकवाड के साथ दूसरे विकेट के लिए 132 रन की पार्टनरशिप की। रिंकू सिंह ने महज 22 बॉल पर 48 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे से ओपनर वेसले मधेवेरे ने 43 रन बनाए।

शनिवार को पहले टी-20 में मिली हार का हिसाब बराबर करते हुए टीम इंडिया ने 5 मैचों की सीरीज भी 1-1 से बराबर कर ली। तीसरा टी-20 हरारे में ही 10 जुलाई को खेला जाएगा।

Most Popular