छत्तीसगढ़

CG Gang Rape : परिचित युवक ने महिला को लिफ्ट देकर ले गया जंगल, फिर तीन दोस्तों के साथ किया गैंगरेप

Ambikapur News : छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र में महिला से चार युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपियों में से एक महिला का पूर्व परिचित है। आरोपी ने महिला को बाइक में लिफ्ट दी थी। महिला को लेकर वह जंगल में 3 अन्य युवकों के पास पहुंचा, फिर चारों ने महिला से गैंगरेप किया।

जानकारी के मुताबिक, घटना 1 जुलाई की है। लखनपुर थाना क्षेत्र की 35 वर्षीय महिला किसी काम से उदयपुर आई थी। उसे बाइक सवार युवक धुनष मिला। वह धनुष से पूर्व परिचित थी। धनुष ने उसे घर छोड़ देने के लिए कहा तो वह उसके साथ जाने के लिए तैयार हो गई। बाइक सवार युवक धनुष उसे लेकर अलकापुरी जंगल पहुंचा।

जंगल में धनुष के तीन दोस्त धन्नू राम झारिया, गोवर्धन राम और चित राम पहले से मौजूद थे। महिला को अकेला उनकी नीयत खराब हो गई। युवक उसे खींचकर जंगल में ले गए और उससे गैंगरेप किया। युवक महिला को छोड़कर भाग निकले।

मामले में महिला की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। उदयपुर टीआई कुमारी चंद्रकार के साथ पुलिस बल ने पीड़िता के साथ घटनास्थल पहुंचकर जांच की। घटना के बाद चारों आरोपी फरार हो गए हैं। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button