Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Sai Visit : मुख्यमंत्री आज इन जिलों के दौरे पर रहेंगे, 11.40 बजे भरेंगे उड़ान

Raipur News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 16 जून को राजधानी रायपुर सहित दुर्ग जिले में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 16 जून को सुबह 9.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर 4थीं वाहिनी छ.स.बल माना, रायपुर पहुंचेंगे और वहां 9.30 बजे से 10.30 बजे तक आयोजित श्रद्धांजलि सभा में भाग लेंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री पूर्वान्ह 11.15 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर 11.40 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई, जिला दुर्ग पहुंचेंगे।

सीएम साय वहां अग्रसेन भवन दुर्ग में 11.45 बजे से दोपहर 12.45 बजे तक आयोजित अखिल भारतीय निर्धन दिव्यांग सामूहिक आदर्श विवाह समारोह में शामिल होंगे। वे इसके पश्चात दोपहर 12.50 बजे प्रथम बटालियन हेलीपेड भिलाई से प्रस्थान कर 1.10 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर वापस लौटेंगे।

Most Popular