• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

Ashoka Biryani : 37 घंटे धरना, रात 1 बजे गृहमंत्री को जाना पड़ा, प्रबंधन पर केस दर्ज, 15-15 लाख देगा मुआवजा

PalpalBharat by PalpalBharat
April 20, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
Ashoka Biryani: 37 hours strike, Home Minister had to leave at 1 am, case registered against management, will give compensation of Rs 15 lakh each

ashoka_ biryani

0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

Ashoka Biryani Raipur : रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में अशोका बिरयानी (Ashoka Biryani) सेंटर में 2 कर्मचारियों की मौत का मामला 37 घंटे बाद सुलझ गया। होटल में लाश के साथ प्रदर्शन कर रहे मृतकों के परिजन के बीच आधी रात को गृहमंत्री विजय शर्मा पहुंचे। उन्होंने परिजनों को होटल मालिक समेत प्रबंधन पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने अशोका बिरयानी के मालिक समेत चार लोगों पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

इसके साथ ही अशोका बिरयानी प्रबंधन दोनों कर्मचारियों के परिजन को 15-15 लाख रुपए मुआवजा देगा। आजीवन 15-15 हजार रुपए महीने गुजारा भत्ता भी देना होगा। इसके बाद परिजन शनिवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे लाश को लेकर अंतिम संस्कार के लिए अपने पैतृक गांव रवाना हो गए।

बता दें कि 18 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तेलीबांधा पुलिस को सूचना मिली कि अशोका बिरयानी सेंटर में दो कर्मचारियों की मौत हो गई है। शुरुआत में बताया गया कि गटर की सफाई के दौरान कर्मचारी बेहोश हो गए। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं आए, तो होटल में काम करने वाले दूसरे कर्मचारी गटर के पास गए।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं आया। जिसके बाद दूसरे कर्मचारियों को भी नीचे उतारा गया। उन्होंने गटर में उतरकर दोनों को रस्सी के सहारे बाहर निकाला। पुलिस ने दोनों कर्मचारियों नीलकमल पटेल और डेविड साहू को एक निजी हॉस्पिटल भिजवाया। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

whatsapp image 2024 04 19 at 70037 pm 1713533462

दूसरी ओर इस घटना के बाद परिजन ने होटल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए। परिजन ने कहा है कि ये एक हादसा नहीं बल्कि हत्या है। जब एक व्यक्ति की अंदर मौत हो गई, तो उसे निकालने के लिए जबरन दूसरे को धकेला गया। प्रबंधन पर आरोप लगे कि दोनों को बिना सुरक्षा उपकरण के साफ-सफाई के लिए गटर में उतारा गया। उन्होंने होटल मैनेजमेंट के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की।

विधायक मोतीलाल साहू मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों के साथ नीचे ही धरने पर बैठ गए।

इस मामले में साहू समाज और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना ने शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन करते हुए अशोका बिरयानी के सामने धरना दिया। साहू समाज के युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष देवदत्त साहू ने कहा कि दोनों की मौत से समाज में काफी आक्रोश है। ये गटर सफाई करने वाले नहीं थे। उनके शरीर पर चोट के निशान भी हैं। उन्होंने दोनों परिवारों को प्रबंधन की ओर से 1-1 करोड़ रुपए मुआवजा दिलाए जाने की मांग की थी। इसके अलावा मैनेजमेंट पर केस दर्ज करने की मांग की थी।

तस्वीर घटना के एक दिन बाद की है जहां लगातार प्रदर्शन का दौर जारी रहा।

प्रदर्शन शुक्रवार दोपहर 1 बजे से शनिवार सुबह साढ़े 4 बजे तक चला। शुक्रवार की शाम को 9 बजे के करीब रायपुर ग्रामीण के विधायक मोतीलाल साहू प्रदर्शनकारियों के साथ धरने पर बैठ गए। करीब 3 घंटे बाद धरसींवा विधायक अनुज शर्मा भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी लगातार उन्हें समझाती रही, लेकिन परिजन मानने को तैयार नहीं हुए।

गृह मंत्री विजय शर्मा ने परिजन को दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिर देर रात गृहमंत्री और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को आना पड़ा। इसके बाद देर रात तेलीबांधा थाने में अशोका बिरयानी प्रबंधन (Ashoka Biryani) के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। अशोका बिरयानी सेंटर प्रबंधन पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने एमडी केके तिवारी, CEO सनाया तिवारी, GM रोहित चंद समेत ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर नामजद FIR दर्ज की है।

 

 

 

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Ashoka BiryaniAshoka Biryani Raipurअशोका बिरयानी
ADVERTISEMENT
Previous Post

Fiber Foods : गर्मियों में रोज खाएं फाइबर से भरपूर ये 4 फूड, पेट रहेगा दुरुस्त और वजन भी रहेगा कंट्रोल

Next Post

Dhoni : धोनी की पारी के दौरान बड़ा बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

CGBSE 12th Result 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 12th Result 2025 : 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, 98.20% अंक; सुबह पेपर बांटते थे, अब प्रदेश में नंबर-1

May 7, 2025
CGBSE 10th Topper List 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

May 7, 2025
War Siren
मुख्य समाचार

War Siren: एयरस्ट्राइक के बाद आज बजेगा जंग वाला सायरन, छग के भिलाई समेत 259 जगहों पर हाई अलर्ट

May 7, 2025
Operation Sindoor
मुख्य समाचार

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

May 7, 2025
CM Sai Meet Pm Modi
मुख्य समाचार

CM Sai Meet Pm Modi : दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा छग विकास का रोडमैप

March 18, 2025
Chaitanya Baghel
मुख्य समाचार

Chaitanya Baghel : रेड…फिर पथराव, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत 15 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज

March 12, 2025
Load More
Next Post
Dhoni: Big ruckus during Dhoni's innings, former cricketer raised questions

Dhoni : धोनी की पारी के दौरान बड़ा बवाल, पूर्व क्रिकेटर ने उठाए सवाल

Shehnaaz Gill: You might not have seen such a hot look of Shehnaaz before, her killer style raised the temperature.

Shehnaaz gill : पहले नहीं देखी होगा शहनाज का इतना हॉट लुक, किलर अदाओं ने बढ़ाया पारा

Railway Canceled Trains: Brakes applied again on the wheels of 22 trains for so many days

Railway Cancelled Trains : 22 ट्रेनों के पहियों पर फिर लगा इतने दिनों के लिए ब्रेक

छत्तीसगढ़

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Kiran Sharma Kathak Dance

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

by PalpalBharat
May 10, 2025
0

Bastar Weather Alert

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

by PalpalBharat
May 7, 2025
0

Load More
ADVERTISEMENT
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

Chhattisgarh Weather Rainfall Alert : ‘सूरज’ की गर्मी उतारेगी ‘वर्षा’, जमकर चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

March Closing Corporation Zone : 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे ये कार्यालय, छुट्टी हुई कैंसिल! लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d