Friday, October 18, 2024

CG NOTA VOTE : नोटा को छत्तीसगढ़ में मिले जेसीसी से भी ज्यादा वोट

Raipur News : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 54, कांग्रेस को 35 और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिली है। निर्वाचन आयोग से मिले आंकड़ों के अनुसार इस विधानसभा चुनाव में प्रदेश के 1 लाख 97 हजार 678 मतदाताओं को किसी भी पार्टी का प्रत्याशी नहीं भाया है। इन मतदाताओं ने नोटा (CG NOTA VOTE) में बटन दबाकर अपना गुस्सा जाहिर किया है।

ads1

आंकड़ों की बात करें तो ये कुल मतदान का 1.26 प्रतिशत है। हालांकि ये 2013 और 2018 के मुकाबले कम है। 2018 में 2 लाख 82 हजार 738 और 2013 में 4 लाख 1 हजार 58 मतदाताओं ने नोटा (CG NOTA VOTE) दबाया। सबसे ज्यादा 8438 वोट नोटा को इस बार दंतेवाड़ा में मिले हैं। कुछ पार्टियों के वोट प्रतिशत का ग्राफ भी इस चुनाव में गिरा है।

 

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम अजीत जोगी की पार्टी जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी के प्रत्याशियों को प्रदेश की मतदाताओं ने पसंद नहीं किया है। इस बार जेसीसी का वोट प्रतिशत भी गिरा है। पिछले विधानसभा चुनाव में जेसीसी और बसपा ने मिलकर चुनाव लड़ा था। इसमें अकेले जेसीसी को कुल मतदान का 2 प्रतिशत वोट मिला था। इस बार ये आंकड़ा 1.23 पर सिमटकर रह गया है, जो नोटा (CG NOTA VOTE) के प्रतिशत से भी कम है।

 

अमित जोगी को नोटा इतने भी वोट नहीं मिले : 2018 के विधानसभा चुनाव में बीएसपी के साथ मिलकर जेसीसीजे ने 7 सीटें जीती थी। इस विधानसभा चुनाव में जेसीसीजे अपना खाता भी नहीं खोल पाई है। अकलतरा प्रत्याशी ऋ चा जोगी को छोड़, पार्टी का कोई भी प्रत्याशी 10 हजार वोटों का आंकड़ा भी पार कर नहीं पाया। ऋ चा जोगी को 16,464, कोटा से पूर्व विधायक डॉ. रेणु जोगी को 8884 और अमित जोगी को पाटन सीट पर 4822 वोटों ही मिले। जबकि दंतेवाड़ा सीट में नोटा को 8438 वोट मिले। इसके अलावा में 5324 वोट पड़े जो अमित जोगी के वोटों से अधिक है।

पिछले 3 विधानसभा चुनावों में नोटा को मिले वोट
विधानसभा 2013 2018 2023
अभनपुर 4071 3005 2087
अहिवारा 4575 3681 1580
अकलतरा 3503 2242 897
अंबिकापुर 4327 609 1181
अंतागढ़ 4710 4831 4245
आरंग 3588 1321 2255
बैकुंठपुर 3265 2630 1934
बलौदाबाजार 5592 3167 2519
बसना 4647 2431 1433
बस्तर 5529 5083 2738
बेलतरा 1607 2176 587
बेमेतरा 2424 3789 498
भानुप्रतापपुर 5680 4235 2305
भरतपुर-सोनहत 3971 3360 2544
भाटापारा ५२९० ९१५ ६५७
भटगांव ४४८० ९८१ ४८७
भिलाई नगर ३३९० ११४७ ९२५
बीजापुर ७१७९ ४७०३ ३६२८
बिलाईगड़ ४८७७ २७८९ २३२४
बिलासपुर ३६६९ ११५३ ८६६
बिल्हा २२४९ १२२४ ५२४
बिद्रानवागढ़ ७०४७ ५५१५ ३७१०
चन्द्रपुर १५१६ ५५० ९१३
चित्रकुट ०८४८ ९८२४ ७३१०
दंतेवाड़ा ९६७७ ९९२९ ८४३८
धमतरी ५२०१ ५५१ २६३२
धरमजयगढ़ ६७२६ ५९५४ ३४२७
धरसिंवां ३७४० १३६१ ४६३
डौंडीलोहारा ६१९७ ४८४२ ३१२६
डोंगरगांव ४०६२ २२५७ २२५८
डोंगरगढ़ ४२९८ ३८९६ १६७९
दुर्ग शहर २१०२ १४७१ ७४५
दुर्ग ग्रामीण ३५४४ २६०३ १११५
गुंडरदेही ३५५५ ५०१४ १८६८
जगदलपुर ३४६९ ९३६ २८३६
जैजैपुर २३८९ १५२७ ८४०
जांजगीर चांपा २८२२ १२४० ६९८
जशपुर ४७६० ४३१७ ३३२४
कांकेर ५२०८ ३३२३ २७२९
कसडोल २१२३ १५८८ ८३१
कटघोरा ३४३४ २८६७ १४६२
कवर्धा ९२२९ ९४९ ९२५
केशकाल ८३८१ ६११३ ४२९२
खैरागढ़ ४६४३ ३०६८ १९०१
खल्लारी ५९३१ ४९९ २०९१
खरसिंया २९३० २३६८ १७२६
खुज्जी ४६०८ १३८३ १५९१
कोंडागांव ६७७३ ५१४६ ३२१४
कोंटा ४००१ ४४६८ ३६९१
कोरबा ३८७३ १०१४ ९७२
कोटा 1074 3942 3192
कुनकुरी 4114 2129 2531
कुरुद 4745 3470 2756
लैलूंगा 4857 4092 2328
लोरमी 1469 1143 814
लुण्ड्रा 5292 2626 2906
महासमुंद 3929 2085 391
मनेन्द्रगढ़ 2421 2106 1308
मरवाही 7115 4501 3853
मस्तूरी 3518 3437 2333
मोहला-मानपुर 5742 4238 3354
मुंगेली 5025 3150 1252
नारायणपुर 6731 6858 5324
नवागढ़ 4865 2196 1707
पाली-तानाखार 7059 5128 3546
पामगढ़ 2907 1470 1192
पंडरिया 4283 5234 2086
डम्पिंग 3240 3939 640
पत्थलगांव 5533 5159 4351
प्रतापपुर 5814 5741 2612
प्रेमनगर 5731 4058 3539
रायगढ़ 3882 2215 561
रायपुर शहर उत्तर 2424 705 872
रायपुर शहर दक्षिण 2126 1521 729
रायपुर शहर पश्चिम 2357 779 761
रायपुर ग्रामीण 3521 955 730
राजिम 5673 4844 2506
राजनंदगांव 2042 1501 995
रामानुजगंज 3594 4055 3501
रामपुर 5881 4609 2497
साजा 4529 5840 2749
मजबूर 2620 1057 909
सामरी 6118 6250 4981
संजारी बालोद 4102 2913 1342
सरायपाली 5410 3270 1559
सारंगढ़ 3319 2342 2287
सिहावा 6063 4306 3574
सीतापुर 5996 5189 1414
तखतपुर 1557 916 1395
वैशाली नगर 2670 2724 892

Most Popular