Jashpur News : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जशपुर (JP Nadda Jashpur) में बीजेपी के दूसरे चरण के ‘परिवर्तन यात्राÓ को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि, विपक्षी गठबंधन है वह सनातन धर्म को खत्म करना चाहता है। राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान में नफ रत का सामान बिक रहा है। उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ ही प्रदेश सरकार को सबसे भ्रष्ट सरकार बताया। कहा कि, इस सरकार के दांत खाने के और हैं, दिखाने के और हैं। सभा स्थल में उनका स्वागत पहाड़ी कोरवा लोगों ने परंपरागत तीर और कमान से स्वागत किया।
शुक्रवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda Jashpur) रांची से जशपुर पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि, 2 परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ में निकली है। इनका समापन बिलासपुर में होगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी का आशीर्वाद मिलेगा। मोदी जी के नेतृत्व में देश की इज्जत दुनिया में बढ़ी है। जी 20 का सम्मेलन बताता है कि आज भारत पिछलग्गू नहीं है, दुनिया को संदेश दे रहा है और दुनिया को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहा है। आज दुनिया के 21 शीर्ष नेता महात्मा गांधी की समाधि पर नमन करते हैं। ये दिखाता है कि दुनिया हमें कैसे देख रही है। सब मिलकर पीएम मोदी के बताए रास्ते को मानते हुए दिल्ली में सहमति लाते हैं ये हमें देखने मिला।
सभा में जेपी नड्डा (JP Nadda Jashpur) ने कहा कि, दिलीप सिंह जूदेव महान समाज सुधारक थे। मुझे उनके साथ काम करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। धर्मांतरण के खिलाफ घर वापसी अभियान उन्होंने चलाया। 2003 चुनाव में याद है, उन्होंने कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस की सरकार को नेस्तूनाबूत कर दो मैं अपनी मूंछ को दांव पर नगाता हूं ऐसे दिलीप सिंह जूदेव थे। वो जहां भी होंगे उनकी एक ही तमन्ना होगी कि भाजपा भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखाड़कर फेंके, यही उनकी आत्मा चाहती है। जूदेव की कही बातों को पूरा करने का समय आ गया है। परिवर्तन यात्रा सफ ल होकर रहेगी।
कांगेस ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया : परिवर्तन यात्रा में जेपी नड्डा (JP Nadda Jashpur) ने कहा कि, यहां की भूपेश बघेल सरकार ने, कांगेस पार्टी ने 5 साल में सिर्फ छलावा किया। मैं किसान भाइयों से पूछना चाहता हूं भूमिहीन लोगों को जमीन देने का वादा किया उनको जमीन मिल गई क्या। भूपेश बघेल के दिखाने के दांत और खाने के और हैं। खाने के लिए भष्ट्राचार और दिखाने के लिए नौजवानों को भत्ता, महिलाओं को सिलेंडर देने की बात करते हैं। ये परिवर्तन यात्रा इसलिए निकाली जा रही है क्योंकि पहले भी छत्तीसगढ़ की सेवा की है और आगे भी काम करना चाहते हैं। वादा करते हैं गरीब कल्याण के जो काम मोदी ने किया वो काम छत्तीसगढ़ में होगा। किसानों, महिलाओं का सशक्तिकरण होगा।
कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में घोटाला ही घोटाला ही किया है, आज प्रदेश में घोटालों की बयार बह रही है।
श्री @JPNadda जी
राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी#सरगुजा_मांगे_परिवर्तन #परिवर्तन_यात्रा pic.twitter.com/Ktpoje0d9u— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) September 15, 2023
