मनोरंजन डेस्क। ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग केस में एक्ट्रेस नोरा फतेही से दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को पहली बार पूछताछ की। उनसे 6 घंटे में करीब 50 सवाल किए गए। इसमें सुकेश से आपने गिफ्ट कब लिए? आप उनसे कहां मिलीं? जैसे सवाल थे। सूत्रों के मुताबिक, पूरी पूछताछ में नोरा ने सहयोग किया। इस केस में ED एक्ट्रेस से 3 बार पूछताछ कर चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, नोरा ने कहा, ‘मैं सुकेश की पत्नी से नेल आर्ट फंक्शन में मिली थी। यहीं उन्होंने मुझे एक BMW कार गिफ्ट की थी। मैं दोनों की क्रिमिनल हिस्ट्री के बारे में नहीं जानती थी।’ इसके साथ ही नोरा ने कहा कि मेरा जैकलीन के साथ कोई कनेक्शन नहीं है।’ उधर, दिल्ली पुलिस ने जैकलीन को 12 सितंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। दरअसल, इस मामले में दिल्ली पुलिस और ED जांच कर रही हैं।

**mitolyn official**
Mitolyn is a carefully developed, plant-based formula created to help support metabolic efficiency and encourage healthy, lasting weight management.