सोने-चांदी में गिरावट जारी : 52 हजार के नीचे आई चांदी, सोना भी गिरकर 50 हजार के करीब आया

बिजनेस डेस्क। सोना चांदी के दामों में जारी गिरावट थमने का नाम नहीं ले रही है। आज, यानी गुरुवार को भी इनकी कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते सोना फिसलकर 50 हजार के करीब आ गया है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक 1 सितंबर को सर्राफा बाजार में सोना 787 रुपए सस्ता होकर 50,401 रुपए पर आ गया है। वहीं, वायदा बाजार, यानी MCX पर दोपहर 12 बजे सोना 324 रुपए की गिरावट के साथ 50,090 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2450,401
2350,199
2246,167
1837,801

2 साल के लो पर पहुंची चांदी : चांदी में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके चलते ये 2 साल के निचले स्तर पर आ गई है। सर्राफा बाजार में ये 2,500 रुपए सस्ती होकर 51,850 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है। MCX पर दोपहर 12 बजे ये 866 रुपए कमजोर होकर 52,285 रुपए पर ट्रेड कर रही थी।