मुख्य समाचार

Monsoon in CG : प्रदेश में फैल गया मानसून, इस दिन से पूरे राज्य को करेगा तरबतर

CG Monsoon 2024 : दक्षिण-पश्चिम मानसून (Monsoon in CG) कोरिया, सूरजपुर और बलरामपुर पहुंचने के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में सक्रिय हो गया। सरगुजा संभाग के इन तीन जिलों में मानसून तीन दिन की देरी से पहुंचा है। इसी के साथ अब पूरे छत्तीसगढ़ में अच्छी बारिश होने की स्थिति बनने लगी है।

26 जून से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने और भारी बारिश होने की संभावना है। बस्तर में मानसून इस साल दो दिन जल्दी पहुंचा। 8 जून को सुकमा में दाखिल होने के बाद 23 जून को उत्तरी छत्तीसगढ़ से आगे बढ़ गया।

मानसून को दक्षिण से उत्तर छत्तीसगढ़ तक पहुंचने में 16 दिन लगे। 12 दिन का वक्त तो सुकमा से रायपुर तक पहुंचने में लग गया। रायपुर से कोरिया-सूरजपुर तक का सफर तय करने में मानसून को सिर्फ चार दिन लगे।

दरअसल, बस्तर में एंट्री के बाद मानसून (Monsoon in CG) की गतिविधियां काफी कमजोर रहीं। इस वजह से दक्षिण-पश्चिम हवा आगे बढ़ ही नहीं पा रही थी। रायपुर पहुंचने के बाद से मानसूनी गतिविधियां तेज हुई हैं।

इस वजह से मध्य छत्तीसगढ़ से उत्तर तक पहुंचने में बहुत अधिक दिन नहीं लगे। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि रविवार-सोमवार को प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होगी। 25 को स्थिति सामान्य बनी रहेगी। 26 यानी बुधवार से प्रदेश के सभी संभागों में भारी बारिश होने की संभावना है। सभी संभागों के अधिकांश जिलों में बारिश होगी।

 

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button