Friday, October 18, 2024

Shubman Gill : जीटी ने हार्दिक पंड्या की जगह शुभमन गिल को बनाया कप्तान

Shubman Gill GT Captain, IPL 2024 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की टीम गुजरात टाइटंस (GT) के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) होंगे। फ्रैंचाइजी ने सोमवार को इसका ऐलान किया। ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के टीम छोड़ने की वजह से यह बदलाव हुआ है।

हार्दिक अगले सीजन में मुंबई इंडियंस (MI) की ओर से खेलते नजर आएंगे। MI ने भी इसकी आधिकारिक घोषणा आज सोशल मीडिया पर की। वहीं, MI ने कैमरून ग्रीन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से ट्रेड कर दिया है।

ads1

गिल (Shubman Gill) IPL 2023 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर थे। गिल ने 7 मैचों में 59.33 की औसत से 890 रन बनाए थे। 24 साल के गिल ने साल 2018 में IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक कुल 91 मैचों में 2790 रन बनाए हैं।

गुजरात टाइटंस की टीम IPL में पहली बार 2022 सीजन में उतरी। टीम ने हार्दिक की कप्तानी में पहले सीजन में ही चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। 2023 के सीजन में भी गुजरात टीम फाइनल में पहुंची, जहां उसे चेन्नई सुपर किंग्स से हार का सामना करना पड़ा था। इतनी कामयाबी के बावजूद गुजरात की टीम और पंड्या का साथ छूटना फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है।

हार्दिक पंड्या ने अपने IPL करियर की शुरुआत 2015 में मुंबई इंडियंस के साथ की थी। उनकी मौजूदगी में मुंबई ने 4 IPL खिताब जीते। हार्दिक 2021 तक मुंबई इंडियंस में रहे। इसके बाद चोटिल हुए और जब वापसी की तो गेंदबाजी नहीं कर रहे थे। मुंबई ने उन्हें 2022 में रिलीज कर दिया। तब से दो सीजन वे गुजरात टाइटंस के कप्तान रहे।

 

Most Popular