Monday, October 14, 2024

Chakradhar Samaroh 2024 : चक्रधर समारोह में हेमा मालिनी, मीनाक्षी शेषाद्री, कुमार विश्वास समेत ये कलाकार देंगे प्रस्तुति

Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिलब्ध 39वां चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2024) का आयोजन 7 सितम्बर से रामलीला मैदान रायगढ़ में शाम 6 बजे से शुरु होगा। इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम का शुभारंभ बालीवुड़ की ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी के भारतनाट्यम पर आधारित नृत्य नाटिका से 7 सितम्बर को शाम छह बजे से प्रारंभ होगा।

ads1

रायगढ़ का प्रसिद्ध चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2024) का मंच इस बार देशभर के सूर, ताल छंद व विभिन्न नृत्य विधाओं को समाहित कर थिरकेगा। वहीं वाद्य यंत्रों की मधुर संगीत से वातावरण गुंजायमान होगा। साथ ही विभिन्न लोक कला और नृत्य अपने प्रदेशिक संस्कृति की छटा बिखरेती नजर आएगी।

39वें चक्रधर समारोह (Chakradhar Samaroh 2024) में भरतनाट्यम, कथक, कुचिपुड़ी, मोहिनीअट्टम, मणिपुरी नृत्य के साथ-साथ असमिया सत्रीया नृत्य, ओडिशी, मणिपुरी नृत्य विधाओं की मनमोहक प्रस्तुति होगी। इसमें भरतनाट्यम् में नृत्यांगना पद्मश्री हेमा मालिनी, पद्मश्री देवयानी और मीनाक्षी शेषाद्रि विशेष आकर्षण के साथ मंच को सुशोभित करेंगी।

वही भूपेंद्र बरेठ, पूर्णाश्री राउत, दीपान्निता सरकार, पदम् श्री रंजना गौहर, जया दीवान, धरित्री सिंह चौहान, शैंकी सिंह, गजेंद्र पंडा, आर्या नंदे, नित्या खत्री, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिरदार, सौम्या नामदेव, विधि सेन गुप्ता, दीपमाला सिंह, उपासना भास्कर, दीक्षा घोष, अवंतिका विश्वकर्मा, डॉ आरती सिंह, डॉ.जी रथीस बाबू, शार्वी केशरवानी, भद्रा सिन्हा, लकी मोहंती, व अन्य की प्रस्तुति देंगे।3

दूसरा दिन : 8 सितम्बर को विजय शर्मा रायगढ़ लोक गायन, वाणी राव भोपाल शास्त्रीय गायन, पद्मश्री रंजना गौहर दिल्ली ओडिसी नृत्य, मंदाकिनी स्वैन दिल्ली शास्त्रीय गायन और सौगत गांगुली कोलकाता सरोद वादन की प्रस्तुति देंगे.

तीसरा दिन : 9 सितम्बर को रामप्रसाद सारथी खरसिया शास्त्रीय गायन, जया दीवान और धरित्री सिंह चौहान कथक, शैकी सिंह दिल्ली कथक, गजेन्द्र पण्डा त्रिधारा भुवनेश्वर ओडिसी नृत्य, जीतू शंकर मुम्बई फ्यूजन, तबला, संतूर, सितार, वायलिन, परकशन और श्री चांद अफजल कादरी कव्वाली की प्रस्तुति देंगे.

चौथा दिन : 10 सितम्बर को अनिता शर्मा रायगढ़ भजन, नीत्या खत्री बिलासपुर कथक, तमसीर मोहम्मद रायपुर अकार्डियन वादन, शिव प्रसाद राव दिल्ली शास्त्रीय गायन, राकेश चौरसिया मुम्बई बांसुरी वादन, बासंती वैष्णव एवं ज्योतिश्री बोहिदार बिलासपुर कथक और प्रभंजय चतुर्वेदी रायपुर गजल गायन की प्रस्तुति देंगे.

पांचवां दिन : 11 सितम्बर को सौम्या नामदेव रायगढ़ कथक, विधि सेन गुप्ता ओडिसी, दीपमाला सिंह कथक, अनुष्का सोनी जबलपुर सितार वादन, उपासना भास्कर कथक समूह नृत्य, मीनाक्षी शेषाद्रि भरतनाट्यम और राकेश शर्मा एवं निशा शर्मा लोक गायन की प्रस्तुति देंगे.

छठवां दिन : इसी तरह 12 सितम्बर 2024 को अंशुल प्रताप सिंह भोपाल द्वारा तबला वादन,दीक्षा घोष रायगढ़ भरतनाट्यम,अन्विता विश्वकर्मा रायपुर कथक, डॉ.आरती सिंह रायपुर कथक, राहुल शर्मा मुम्बई संतूर और रामकुमार मिश्र दिल्ली तबला वादन, डॉ.जी.रथीस बाबू भरतनाट्यम एवं कुचिपुड़ी, इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय के कलाकार लोकनृत्य की प्रस्तुति देंगे.

सातवां दिन : 13 सितम्बर को हुतेन्द्र ईश्वर शर्मा रायगढ़ द्वारा छत्तीसगढ़ी समूह नृत्य-गीत, शार्वी केशरवानी सारंगढ़ कथक, भद्रा सिन्हा एवं गायत्री शर्मा दिल्ली भरतनाट्यम, लकी मोहंती कटक ओडिसी,मुदुस्मिता दास गुवाहाटी असमिया सत्रीया नृत्य, विद्या प्रदीप कोचिन मोहिनीअट्टम, पद्मश्री डॉ.भारती बंधु रायपुर कबीर एवं सूफी गायन की प्रस्तुति होगी.

आठवां दिन : 14 सितम्बर को अनंता पाण्डेय रायगढ़ विविध कला नृत्य, शाश्वती बनर्जी रायगढ़ कथक, कृष्णभद्रा नम्बूदरी मुम्बई भरतनाट्यम, डॉ. रघुपतरूनी श्रीकांत श्रीकाकुलम कुचिपुड़ी,विनोद मिश्रा सतना शास्त्रीय गायन (ख्याल एवं ठुमरी, ग्वालियर घराना), पौशाली चटर्जी कोलकाता मणिपुरी,आलोक श्रीवास दिल्ली कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी.

नौवां दिन : 15 सितम्बर को पलक देवांगन रायगढ़ कथक, पंडित प्रदीप कुमार चौबे रायपुर शास्त्रीय गायन (मेवाती घराना), भूमिसुता मिश्रा रायपुर ओडिसी नृत्य, वेदिका शरण बिलासपुर कथक, माया कुलश्रेष्ठ दिल्ली कथक, पद्मश्री देवयानी दिल्ली भरतनाट्यम, पद्मश्री अनुज शर्मा रायपुर छत्तीसगढ़ लोक गायन की प्रस्तुति देंगे.

समापन दिवस : 16 सितम्बर को समापन अवसर पर शाम 5 बजकर 30 बजे से मानसी दत्ता गुवाहाटी बीहू लोकनृत्य, अनिल कुमार गढ़ेवाल बिलासपुर गेंड़ी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी. इसी दिन कवि सम्मेलन होगा जिसमें डॉ. कुमार विश्वास गाजियाबाद, पद्मश्री डॉ. सुरेन्द्र दुबे, दिनेश बावरा, सुदीप भोला एवं साक्षी तिवारी काव्य पाठ करेंगे.

Most Popular