Wednesday, October 16, 2024

CGPSC : छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने जारी किया नोटिफिकेशन, 242 पदों पर होगी भर्ती, इस बार 100 नंबर का होगा साक्षात्कार

CGPSC Civil Services 2023 : लोक सेवा आयोग (CGPSC) की ओर से छत्तीसगढ़ राज्य सेवा परीक्षा के लिए रविवार को अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत प्रारंभिक परीक्षा 11 फरवरी 2024 को होगी, जबकि मुख्य परीक्षा की संभावित तिथि 13 से 16 जून 2024 के बीच तय की गई है।

ads1

राज्य सेवा परीक्षा 2023 (CGPSC) के माध्यम से 242 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 1 दिसंबर से ऑनलाइन फॉर्म भरे जाएंगे। आवेदन की अंतिम तिथि 30 दिसंबर है। अभ्यर्थी psc.cg.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इस बार सबसे ज्यादा पद सहकारिता विभाग में सहकारी निरीक्षक व सहकारिता विस्तार अधिकारी के हैं। इसके बाद नायब तहसीलदार के 42 पद और राज्य कर निरीक्षक के 34 पदों के लिए वैकेंसी निकली है।

वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा (डिप्टी कलेक्टर) के 8 पदों पर भर्ती होगी, जबकि इस बार डीएसपी के एक भी पदों पर भर्ती नहीं होगी। सीजीपीएससी के एक दशक के विज्ञापित पदों को लेकर भास्कर ने पिछले दिनों एक खबर प्रकाशित की थी। इसके मुताबिक पिछले 10 सालों में राज्य सेवा के लिए जितनी भी भर्तियां निकली हैं, उनमें से केवल दो बार ही 300 से ज्यादा पद थे। पांच बार 200 से अधिक और तीन बार की भर्तियों में इससे भी कम पद थे। वहीं इस बार भी 200 से ज्यादा पदों के लिए वैकेंसी जारी की गई है।

नायब तहसीलदार के सबसे ज्यादा पद : राज्य सेवा (CGPSC) के तहत इस बार सहकारी निरीक्षक, सहकारिता विस्तार अधिकारी के सबसे ज्यादा 44 पद निकले हैं। इसके बाद नायब तहसीलदार के 42 पदों पर भर्ती होगी। पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों का विश्लेषण करने से पता चलता है कि इनमें भी नायब तहसीलदार के पदों की संख्या अधिक रही है। वर्ष 2017 में नायब तहसीलदार के 51, 2018 में 30, 2019 में 30, 2020 में 20, 2021 में 30 पद थे। जबकि पीएससी-2022 में सबसे अधिक नायब तहसीलदार के 70 पद थे।

कुल 242 पदों पर होगी भर्ती

{ राज्य प्रशासनिक सेवा 8

{ राज्य वित्त सेवा अधिकारी 6

{ खाद्य अधिकारी/सहायक संचालक 3

{ जिला आबकारी अधिकारी 11

{ जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी 6

{ जिला पंजीयक 1

{ राज्य कर सहायक आयुक्त 6

{ अधीक्षक जिला जेल 6

{ सहायक संचालक 10

{ सहायक पंजीयक 14

{ जिला सेनानी 11

{ मुख्य कार्यपालन अधिकारी 10

{ बाल विकास परियोजना अधिकारी 7

{ अधीनस्थ लेखा सेवा अधिकारी 23

{ नायब तहसीलदार 42

{ राज्य कर निरीक्षक 34

{ सहकारी निरीक्षक 44

 

 

Most Popular