प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, देवभोग, छुरा और राजिम में नए एसडीएम कलेक्टर ने जारी किया आदेश, आगामी आदेश तक नए कार्यस्थल पर संभालेंगे जिम्मेदारी,

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद…..जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा पांच राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। कलेक्टर कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर और अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) स्तर के अधिकारियों को नवीन पदस्थापना दी गई है। यह आदेश आगामी आदेश पर्यंत प्रभावशील रहेगा।

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश में प्रशासनिक कार्य सुविधा की दृष्टि से 30 सितंबर 2026 को जारी पूर्व आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए अधिकारियों के वर्तमान कार्यस्थल से नवीन कार्यस्थल पर पदस्थापना की गई है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी टी.आर. महेश्वरी, देवभोग एसडीएम, प्रशासनिक फेरबदल, 5 अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, देवभोग, छुरा और राजिम में नए एसडीएम
कलेक्टर ने जारी किया आदेश,
आगामी आदेश तक नए कार्यस्थल पर संभालेंगे जिम्मेदारी, IMG 20261021 WA0062संयुक्त कलेक्टर टी.आर. महेश्वरी, जो वर्तमान में संयुक्त कलेक्टर के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ थे, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), देवभोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विशाल महाराणा, संयुक्त कलेक्टर, गरियाबंद
संयुक्त कलेक्टर विशाल महाराणा, जो वर्तमान में एसडीएम राजिम के पद पर कार्यरत थे, उन्हें संयुक्त कलेक्टर कार्यालय कलेक्टर, जिला गरियाबंद में पदस्थ किया गया है।
अवंति गुप्ता, छुरा एसडीएम, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती अवंति गुप्ता, जो वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ थीं, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), छुरा की जिम्मेदारी दी गई है।
नेहा भेड़िया, राजिम एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर सुश्री नेहा भेड़िया, जो वर्तमान में एसडीएम मैनपुर के पद पर कार्यरत थीं, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), राजिम के पद पर पदस्थ किया गया है।
लोकांश एल्मा, मैनपुर एसडीएम, डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा, जो वर्तमान में जिला कलेक्टर कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ थे, उन्हें अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मैनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कलेक्टर ने जारी किया आदेश
यह आदेश कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी, जिला गरियाबंद द्वारा जारी किया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारी आगामी आदेश पर्यंत अपने नवीन कार्यस्थल पर कार्य करेंगे। आदेश की प्रतिलिपि छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, अटल नगर, नवा रायपुर को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है।
इस प्रशासनिक फेरबदल से देवभोग, छुरा, राजिम और मैनपुर जैसे महत्वपूर्ण अनुविभागों में राजस्व प्रशासन की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है।