धमतरी में हीरा तस्करी पर 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…. गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान से चोरी के 146 हीरे जब्त

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद/धमतरी….. छत्तीसगढ़ में बहुमूल्य खनिजों की अवैध तस्करी पर धमतरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गरियाबंद जिले के मैनपुर थाना क्षेत्र के जुगाड़ चौकी अंतर्गत स्थित प्रसिद्ध पायलीखंड हीरा खदान से हीरे चोरी करने के 7 साल पुराने मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने 146 नग बहुमूल्य पत्थरों के साथ एक 64 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है।

NH-30 पर घेराबंदी कर पकड़ा गया….
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति चोरी के हीरे बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना पर बिरेझर पुलिस चौकी और साइबर थाना, धमतरी की संयुक्त टीम ने NH-30 पर कोड़ापार नहर पुलिया के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके पास से भारी मात्रा में हीरे मिले।

क्या-क्या मिला जब्त?…..

पुलिस अधीक्षक भावना पांडेय के निर्देशन में की गई इस कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 146 नग सफेद, चमकदार और पारदर्शी बहुमूल्य पत्थर (हीरा) कुल वजन – 16.17 ग्राम, शुद्ध वजन – 13.49 ग्राम अनुमानित कीमत – 10 लाख 15 हजार 200 रुपये एक सैमसंग मोबाइल फोन और दो सक्रिय सिम नकद 2,200 रुपये आरोपी ने कबूला जुर्म आरोपी की पहचान विनोद अग्रवाल, उम्र 64 वर्ष, निवासी भाटापारा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने वर्ष 2018 में गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान क्षेत्र से ये पत्थर चोरी किए थे और तब से उन्हें बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा था।

कड़ी धाराओं में मामला दर्ज…..
आरोपी के खिलाफ खान एवं खनिज अधिनियम की धारा 21(4) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 19 अक्टूबर को विधिवत गिरफ्तार किया गया। उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

धमतरी पुलिस ने जनता से अपील की है कि अवैध खनिज उत्खनन, चोरी या तस्करी की कोई भी जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।धमतरी में हीरा तस्करी पर 64 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार....
गरियाबंद जिले के पायलीखंड खदान से चोरी के 146 हीरे जब्त IMG 20261019 WA0097