Murder Case : जिले के पलारी थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां घरेलू विवाद से तंग आकर पत्नी ने अपने ही पति की हत्या की साजिश रच डाली। इस वारदात में उसने अपने भाई और भतीजे को शामिल किया और तीनों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
खेत में मिला शव, जांच में सामने आई सच्चाई (Murder Case)
घटना ग्राम बिनौरी की है, जहां 29 मार्च की रात राम कुमार साय का शव घर के पास खेत में संदिग्ध हालत में मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाकर हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने मामले को हत्या मानते हुए जांच तेज कर दी।
पत्नी ने कबूला अपराध
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी पर शक (Murder Case) हुआ। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने चौंकाने वाला खुलासा किया। महिला ने बताया कि उसने अपने भाई और भतीजे के साथ मिलकर पति की हत्या की योजना बनाई थी। उसने बताया कि उसका पति शराब का आदी था और आए दिन घर में विवाद करता था। साथ ही वह अपनी ही बेटी पर गलत नजर रखता था, जिससे पूरा परिवार परेशान था।
पहले से बनाई गई थी योजना
महिला ने अपने मायके से भाई महावीर साय और भतीजे अंशु को बुलाया। 29 मार्च की रात जब राम कुमार साय घर लौटा, तब तीनों पहले से तैयार थे। जैसे ही वह घर के पास खेत की ओर गया, तीनों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया और हत्या कर दी। इसके बाद घटना को छिपाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस जांच में पूरा मामला सामने आ गया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार (Murder Case)
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला मीना बाई, उसके भाई महावीर साय और भतीजे वैभव उर्फ अंशु बघेल को गिरफ्तार (Murder Case) कर लिया है। तीनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवाद और हिंसा के खतरनाक रूप को सामने लाती है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है।
