Chhattisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Bastar Panchayat Study Tour) ने आज मुख्यमंत्री निवास से राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों के दल को प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण के लिए रवाना किया। मुख्यमंत्री ने सभी पंचायत प्रतिनिधियों को सकुशल एवं सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं और दो बसों को हरी झंडी दिखाकर दल को महाराष्ट्र के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस अध्ययन भ्रमण (Bastar Panchayat Study Tour) के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को अन्य राज्यों की बेहतर कार्यप्रणालियों (Best Practices) की जानकारी प्राप्त होगी, जिसका सीधा लाभ छत्तीसगढ़ के ग्रामीण विकास और पंचायत राज व्यवस्था को मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह भ्रमण बहुआयामी है, जिसमें संवाद, विचार-विमर्श, सांस्कृतिक आदान-प्रदान, नवाचार तथा पंचायत प्रतिनिधियों के दायित्वों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियों का साझा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधियों से अपेक्षा जताई कि वे इस यात्रा (Bastar Panchayat Study Tour) के दौरान छत्तीसगढ़, विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र की पहचान के रूप में राज्य के पर्यटन, संस्कृति, जनहितैषी योजनाओं, विकास कार्यों, सुशासन (Good Governance) और पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था की जानकारी अन्य राज्यों के प्रतिनिधियों से साझा करें।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी पंचायत प्रतिनिधियों को एक्सपोज़र विज़िट के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण से राज्य की पंचायत राज प्रणाली अधिक सशक्त, प्रगतिशील और विकासोन्मुख बनेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में सहायक सिद्ध होते हैं।
(Bastar Panchayat Study Tour) उत्कृष्ट पंचायतों का भ्रमण भी कराया जाएगा
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय ग्राम स्वराज योजना के अंतर्गत बस्तर संभाग के जिला पंचायतों के निर्वाचित प्रतिनिधियों को महाराष्ट्र (Bastar Panchayat Study Tour) राज्य की पंचायत राज व्यवस्था का अध्ययन कराने हेतु 18 जनवरी से 23 जनवरी 2025 तक मुंबई भेजा जा रहा है। प्रथम चरण में कुल 60 पंचायत प्रतिनिधि एवं नोडल अधिकारी इस प्रशिक्षण सह अध्ययन भ्रमण में शामिल हैं।
इस दौरान प्रशिक्षण सत्रों के साथ-साथ महाराष्ट्र (Bastar Panchayat Study Tour) की उत्कृष्ट पंचायतों का भ्रमण भी कराया जाएगा। आगामी चरणों में राज्य के अन्य संभागों के जिला पंचायत प्रतिनिधियों को भी क्रमवार इस प्रकार के अध्ययन भ्रमण पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर विधायक लता उसेंडी, विधायक मोतीलाल साहू, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष नीलू शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की संचालक प्रियंका महोबिया सहित विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
