Virat Kohli Mahakal Darshan : इंदौर वनडे से पहले महाकाल दरबार में विराट कोहली ने लगाई हाजिरी

Indore ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आख‍िरी मुकाबला इंदौर (Virat Kohli Mahakal Darshan) में रव‍िवार को होना है। फिलहाल दोनों ही टीमें वनडे सीरीज में 1-1 से बराबरी पर हैं। इंदौर में होने वाले इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर, बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। केएल राहुल और टीम इंडिया के अन्य सदस्यों ने भी आशीर्वाद लिया।

ताजा क्रम में शन‍िवार सुबह विराट कोहली और कुलदीप यादव महाकाल मंदिर (Virat Kohli Mahakal Darshan) पहुंचे। उनके साथ फील्डिंग कोच टी दिलीप भी नजर आए। विराट कोहली और कुलदीप यादव भगवान महाकाल में गहरी आस्था रखते हैं। इसलिए वे समय मिलते ही बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच जाते हैं।

शनिवार सुबह विराट कोहली (virat kohli mahakal darshan) और कुलदीप यादव भस्म आरती में सम्मिलित हुए और बाबा महाकाल का पूजन कर आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल के दर्शन कर विधिवत पूजन किया। भगवान शिव की आराधना की। उल्लेखनीय है कि हाल ही में खेले जा रहे वनडे सीरीज में विराट कोहली और कुलदीप यादव भी टीम में शामिल हैं।

ये भी पढ़े : ICC ODI Batting Ranking : खतरे में कोहली की नंबर-1 पोजिशन, केवल एक रेटिंग पॉइंट पीछे है ये खिलाड़ी

तीसरा मैच कल इंदौर में

ध्यान रहे भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आख‍िरी मैच 18 जनवरी को इंदौर (virat kohli mahakal darshan) में होने वाला है। मैच से पहले तमाम खिलाड़ी इंदौर पहुंच गए हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी अपने व्यस्त शेड्यूल में से समय निकाल कर बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंच रहे हैं। शनिवार सुबह भस्म आरती में कुलदीप यादव और विराट कोहली बाबा महाकाल के मंदिर पहुंचे और लगभग 2 घंटे तक भस्म आरती में बैठकर बाबा महाकाल के दर्शन किए।

ये भी पढ़े : Shadenet Technology Modern Farming : शेडनेट हाउस से ‘सब्जी का कारखाना’, किसान की आय हुई सुपरहिट !

Virat Kohli Mahakal Darshan महाकाल की फोटो भी कोहली ने की क्लिक

महाकाल (virat kohli mahakal darshan) की फोटो भी कोहली ने की क्लिक। महाकाल मंदिर में दर्शन के दौरान कोहली ने फोटो भी क्लिक की। इस दौरान कोहली मंदिर के मुख्य प्रांगण में नंदी की मूर्ति के पास बैठे दिखे। उनके पीछे ही फील्डिंग कोच टी दिलीप भी थे।

बस जिंदगी अच्छे से चलती रहे

कुलदीप यादव ने कहा जय श्री महाकाल, वर्ल्ड कप में अच्छा करेंगे। महाकाल मंदिर (virat kohli mahakal darshan) में पूजा करने के बाद कुलदीप यादव ने मीडिया से बात की और कहा कि दर्शन का बहुत अच्छा अनुभव रहा। कुलदीप यादव ने कहा- पूरी टीम आई थी, सुकून मिला, बस जिंदगी अच्छे से चलती रहे। महाकाल जी की कृपा रही तो आने वाले टी20 वर्ल्ड कप में भी टीम अच्छा करेगी। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर कुलदीप यादव ने कहा- दोनों ही गेम (क्रिकेट) के लीजेंड हैं और उनके होने से बहुत एनर्जी और सुकून मिलता है। कुलदीप ने इस दौरान यह भी कहा कि टीम के बाकी यंग खिलाड़ी भी अच्छा कर रहे हैं।

 

ये भी पढ़े : CBSE Board Exam 2026 Admit Card : जल्द जारी होगा सीबीएसई बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, जानें डाउनलोड करने का तरीका