Sarangarh News : सारे नियमों और कानूनों को ताक में रखकर सरकारी जमीन पर फ्लाईऐश पाटने का खेल जारी है। मामला तब और गंभीर हो गया जब स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लाईऐश पाटने की अनुमति ग्राम पंचायत बोंदा के सरपंच ने भी दे दी है। अब ग्रामीण और जनप्रतिनिधि इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से करने की तैयारी में हैं।
दो सप्ताह पहले सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले के तहसील सरिया में स्थित ग्राम पंचायत बोंदा के नौघटा पहुंच मार्ग पर गंगा मिनरल्स कटंगपाली के बगल सरकारी जमीन पर (iIllegal Flyash Dumping) एक ट्रांसपोर्टर्स समूह ने दबंगई दिखाते हुए फ्लाईऐश पाटना शुरू कर दिया। यह जमीन लगभग एक एकड़ 6 डिसमिल है। इतनी बड़ी सरकारी जमीन पर बिना अनुमति फ्लाईऐश पाटने के बावजूद राजस्व प्रशासन चुप्पी साधे हुए है।
इस बीच गुरुवार दोपहर को क्षेत्र के जनपद सदस्य पूजा संतोष चौहान, नितीन पाणिग्राही और अन्य ग्रामीण उक्त स्थल पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि (iIllegal Flyash Dumping) फ्लाईऐश पाटने का काम जारी है। जब प्रयास किया गया इसे रोकने का तो वहां मौजूद एक मुंशी ने कहा कि फ्लाईऐश पाटने की अनुमति सरपंच बोंदा ने ही दी है। इस पर जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे जिला स्तर पर उच्च अधिकारियों तक पहुँचाने का निर्णय लिया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला के इस कटंगपाली-बोंदा क्षेत्र में (iIllegal Flyash Dumping) अंधाधुंध फ्लाईऐश पाटने का खेल अब भी जारी है और प्रशासन आंख बंद किए हुए है। अधिकारियों का कहना है कि बिना अनुमति के फ्लाईऐश पाटना कानून के खिलाफ है। जनपद सदस्य पूजा संतोष चौहान ने कहा, “सभी नियमों की अनदेखी करके फ्लाईऐश पाटा जा रहा है। कार्रवाई के लिए मांग पत्र जल्द ही सौंपा जाएगा।”
स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि आशा कर रहे हैं कि (iIllegal Flyash Dumping) मामले में प्रशासन जल्द कदम उठाएगा और सरकारी जमीन की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। यह मामला न सिर्फ पर्यावरण के लिए बल्कि स्थानीय लोगों की सुरक्षा और अधिकारों के लिए भी गंभीर चुनौती पेश कर रहा है। फिलहाल, प्रशासन और राजस्व विभाग की चुप्पी के बीच सरकारी जमीन पर दबंगई जारी है और ग्रामीण इसे रोकने के प्रयास में लगे हुए हैं।
