छत्तीसगढ़

Rain Alert : तपती धरती की गर्मी उतारेगी बारिश की बौछारें, अगले 3 दिन बारिश का अलर्ट

Rain Alert In CG : छत्तीसगढ़ में तेज गर्मी के बीच मौसम (Rain Alert) में बदलाव आने वाला है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण 19 मार्च से 21 मार्च तक रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा और दुर्ग संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।

बारिश के बाद अगले तीन दिनों में तापमान 2-3 डिग्री तक गिर सकता है। वर्तमान में अगले 24 घंटे के लिए तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हरियाणा-उत्तर प्रदेश के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण एक सिस्टम सक्रिय है, जिसके चलते प्रदेश में तीन दिनों तक बादल और बारिश (Rain Alert) की स्थिति बन रही है।

सोमवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, अंबिकापुर 18.5 डिग्री सेल्सियस के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा।

रायपुर में पारा 39 डिग्री के पार (Rain Alert)

मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर में आज अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। सोमवार को तापमान 39.6 डिग्री तक पहुंच गया, जो सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो औसत से 4.7 डिग्री ज्यादा है।

बिलासपुर में दिन का पारा 38 डिग्री के पार

सोमवार को अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा है। गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही जिले में दिन का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक है। रात का तापमान 21.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.9 डिग्री ज्यादा है।

सरगुजा में दिन का पारा सामान्य से ज्यादा (Rain Alert)

सरगुजा संभाग के जिलों में भी दिन का तापमान काफी ऊँचा है, लेकिन हाल के दिनों में आई तेज गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। सोमवार को अंबिकापुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से 1.7 डिग्री अधिक है। वहीं, रात का तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री कम है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button