June 30, 2025

Ramanujganj Bjp : रामानुजगंज में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, कृषि मंत्री राम विचार नेताम का भव्य स्वागत

Balrampur News : रामानुजगंज नगर पालिका परिषद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (Ramanujganj Bjp) ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

भाजपा के नगर पालिका अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमन अग्रवाल सहित 12 पार्षदों की विजय के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं कृषि मंत्री राम विचार नेताम के प्रथम रामानुजगंज आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमन अग्रवाल के नेतृत्व में पार्षदों और नगरवासियों ने आतिशबाजी और फूलमालाओं से मंत्री नेताम का अभिनंदन किया।

जनता ने भाजपा पर जताया भरोसा Ramanujganj Bjp

इस मौके पर कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा को ऐतिहासिक जीत दिलाई है।

उन्होंने कहा कि यह जीत केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के प्रति जनता के बढ़ते विश्वास को दर्शाती है। मंत्री नेताम ने भरोसा दिलाया कि रामानुजगंज नगर में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी और भाजपा के सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधि जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

नगर के विकास की नई दिशा Ramanujganj Bjp

लगातार तीसरी बार नगर पालिका अध्यक्ष बने रमन अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और कृषि मंत्री राम विचार नेताम के प्रयासों से रामानुजगंज को नगर पंचायत से नगर पालिका का दर्जा मिला।

उन्होंने कहा, “यह जीत नगरवासियों के भाजपा के प्रति अटूट विश्वास का प्रमाण है। भाजपा ने नगर पंचायत को नगर पालिका बनाया है और अब इसे संवारने का भी काम करेगी।”

भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह Ramanujganj Bjp

इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, पूर्व पार्षद राजेश सोनी, और नव निर्वाचित पार्षदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सुमित गुप्ता, सुरेश पूरी, अरुण नागवंशी, विजय रावत, विकास गुप्ता, अर्जुन दास, रमेश गुप्ता, पवन गुप्ता, मनीषी अजीत गुप्ता, शीला मुकेश जायसवाल, उषा राजेंद्र गुप्ता, सिद्धांत यादव सहित कई प्रमुख भाजपा नेता शामिल हुए।

भाजपा की इस शानदार जीत के बाद नगरवासियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी ने नगर विकास को प्राथमिकता देने का वादा किया है, जिससे आने वाले वर्षों में रामानुजगंज का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *