July 1, 2025

Aap : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का खुला खाता, यहां बीजेपी व कांग्रेस को हराया

CG Nikay Chunav Result : छत्तीसगढ़ (Aap) के 3 नगर निगम में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। राजनांदगांव में बीजेपी के मधुसूदन यादव ने निखिल द्विवेदी को हरा दिया है। जगदलपुर में भाजपा के संजय पांडेय ने मलकीत सिंह गैदू को हराया।

अंबिकापुर में मंजूषा भगत ने 11,063 वोटों से कांग्रेस के डॉ. अजय तिर्की को हरा दिया। चिरमिरी में कांग्रेस प्रत्याशी विनय जायसवाल रामनरेश राय से 4000 वोटों से हार गए हैं। वहीं 6 निगम में बीजेपी लीड कर रही है।

रायपुर में मीनल चौबे 70,000 वोट से बढ़त बनाई हुई हैं। 10 निगम, 49 पालिका और 113 नगर पंचायत में मेयर पार्षद और अध्यक्ष पदों के लिए वोटों की गिनती जारी है।

धमतरी, भानुप्रतापपुर, पखांजूर नपं अध्यक्ष पद पर BJP ने कब्जा कर लिया है। वहीं सूरजपुर नगर पालिका में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

CM के क्षेत्र कुनकुरी में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा प्रत्याशी सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है।

10 निगमों में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने दावा किया है कि रायपुर को बीजेपी का मेयर मिलने वाला है। मेरी जीत पक्की है।

नगर पालिका के परिणामों पर नजर डाले तो बिलासपुर के बोदरी नगर पालिका में आम आदमी पार्टी (Aap) प्रत्याशी नीलम विजय वर्मा अध्यक्ष पद के निर्वाचित हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *