India vs England : सूर्या ब्रिगेड ने इंग्लैंड को चटाई मिट्टी, सीरीज 4-1 से जीती

India vs England 5th T20 Highlights :  सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम ने एक नया इतिहास स्थापित किया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की घरेलू टी20 श्रृंखला का अंतिम मुकाबला 150 रनों से जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। इसके साथ ही, टीम इंडिया ने इस श्रृंखला को 4-1 से अपने नाम कर लिया।

मैच में भारतीय टीम ने 248 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 10.3 ओवर में केवल 97 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लिश टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज फिल साल्ट ने 23 गेंदों में 55 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में असफल रहे।

जैकब बेथेल ने 10 रन बनाए। इन दोनों के अलावा कोई अन्य इंग्लिश बल्लेबाज दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच सका। भारतीय टीम के लिए मोहम्मद शमी ने सबसे अधिक 3 विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती, शिवम दुबे और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। एक विकेट रवि बिश्नोई ने लिया।

T20Is मैचों में फुल मेम्बर्स टीम की सबसे बड़ी हार

168 रन – भारत बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
150 रन – भारत बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025 *
143 रन – पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज कराची 2018
143 रन – भारत बनाम आयरलैंड डबलिन 2018
137 रन – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज बैसेटेरे 2019
135 रन – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024

इंग्लैंड टीम का स्कोरकार्ड: (97 रन, 10.3 ओवर)

बल्लेबाजगेंदबाजरन बनाएविकेट पतन
बेन डकेटकैच- अभिषेक शर्मामोहम्मद शमी01-23
जोस बटलरकैच- तिलक वर्मावरुण चक्रवर्ती72-48
हैरी ब्रूककैच- वरुण चक्रवर्तीरवि बिश्नोई23-59
लियाम लिविंगस्टोनकैच- रिंकू सिंहवरुण चक्रवर्ती94-68
फिल साल्टकैच- ध्रुव जुरेलशिवम दुबे555-82
ब्रायडन कार्सकैच- वरुण चक्रवर्तीअभिषेक शर्मा36-87
जैमी ओवर्टनकैच- सूर्यकुमार यादवअभिषेक शर्मा17-90
जैकब बेथेलबोल्डशिवम दुबे108-90
आदिल राशिदकैच- ध्रुव जुरेलमोहम्मद शमी69-97
मार्क वुडकैच- ध्रुव जुरेलमोहम्मद शमी010-97

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *