Monday, February 3, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chhattisgarh Election 2025 : छत्तीसगढ़ में ईवीएम से होंगे चुनाव, 18 जनवरी को चुनाव की होगी घोषणा… !

Nagariya Nikay Panchayat Chunav : छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव (Chhattisgarh Election 2025) ईवीएम के माध्यम से कराए जाएंगे। इस संबंध में बुधवार को राज्य निर्वाचन आयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

चुनाव (Chhattisgarh Election 2025)  प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं, अब यह अटकलें तेज हो गई हैं कि 18 जनवरी को चुनावी तारीखों की आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

निर्वाचन आयोग ने बुलाई महत्वपूर्ण बैठक (Chhattisgarh Election 2025) 
राज्य निर्वाचन आयोग ने 17 जनवरी को वरिष्ठ अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है, जिसमें मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक और अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी शामिल होंगे।

इस बैठक में चुनाव से जुड़ी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी और सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा होगी। बैठक के मद्देनजर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा जोरों पर है कि 18 जनवरी को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा संभव है।

राज्य सरकार ने की पूरी तैयारी (Chhattisgarh Election 2025) 
राज्य सरकार ने भी संकेत दिए हैं कि नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रशासनिक स्तर पर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली गई हैं, जिससे मतदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस बार चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए कई कड़े कदम उठाए जाएंगे।

ईवीएम से होंगे चुनाव, निष्पक्षता पर रहेगा जोर (Chhattisgarh Election 2025) 
इस बार नगरीय निकाय और पंचायत चुनावों में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का उपयोग किया जाएगा। इससे चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहेगी।

ईवीएम के इस्तेमाल से मतगणना प्रक्रिया भी तेज और सुचारू होगी, जिससे नतीजे जल्द घोषित किए जा सकेंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोका जा सके।
राजनीतिक दलों की तैयारियां जोरों पर
चुनावी सुगबुगाहट के बीच विभिन्न राजनीतिक दल भी अपनी तैयारियों में जुट गए हैं। संभावित प्रत्याशी मतदाताओं से संपर्क साधने और प्रचार अभियान को मजबूत करने में लगे हुए हैं। सत्तारूढ़ दल और विपक्षी पार्टियां अपनी रणनीतियां बना रही हैं ताकि अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की जा सके।

 

18 को होना है मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन
18 जनवरी शनिवार को ही मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन भी होना है। पहले यह मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को होना था। प्रदेश के राजनीतिक दलों ने भी चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। प्रभारी और संयोजकों की नियुक्ति भी हो चुकी है। साथ ही उम्मीदवारों की तलाश भी जोरों पर है। दावेदार प्रत्याशियों ने अपने आवेदन भेजना भी शुरू कर दिया है।

 

फरवरी में संभावित है चुनाव (Chhattisgarh Election 2025) 

18 जनवरी को चुनाव तारीखों की घोषणा की संभावना है। इसके बाद आचार संहिता भी लग जाएगी और संभावना जताई जा रही है कि फरवरी महीने में चुनाव संभावित है।

जनता इस बार सीधे चुनेगी महापौर (Chhattisgarh Election 2025) 

पिछले सप्ताह राज्य के 14 नगर निगम में महापौर, 54 नगर पालिका और 124 नगर पंचायत में अध्यक्ष के आरक्षण की प्रकिया की गई। कुल 192 नगरीय निकाय के लिए आरक्षण तय किया गया। इस बार जनता सीधे अपने महापौर का चुनाव करेगी।

पांच नगर निगमों में महिला महापौर चुनीं जाएंगी। इनमें रायपुर, कोरबा और बीरगांव में सामान्य वर्ग की महिलाएं चुनाव लड़ सकेंगी। जबकि रिसाली में अनुसूचित जाति और दुर्ग में अन्य पिछड़ा वर्ग की महिला को महापौर के लिए चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा।

इसी तरह भिलाई, भिलाई-चरोदा, बिलासपुर नगर निगम के महापौर पद को अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। जबकि जगदलपुर, चिरमिरी को सामान्य वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वहीं रायगढ़ नगर निगम अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है। अंबिकापुर नगर निगम अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है।

 

Most Popular