Wednesday, February 5, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Sai Delhi Visit : छत्तीसगढ़ में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति जल्द, कल दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे CM विष्णुदेव

Raipur News : छत्तीसगढ़ में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही हैं। अगले सप्ताह केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का भी दौरा प्रस्तावित है। अमित शाह राज्य के कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इसके साथ ही शाह, संगठन और सरकार के पदाधिकारियों के साथ भी अहम बैठक कर सकते हैं। अमित शाह के दौरे से पहले बुधवार को सीएम विष्णुदेव साय दिल्ली (CM Sai Delhi Visit) जा रहे हैं। कैबिनेट विस्तार की अटकलों के बीच सीएम विष्णुदेव साय के दिल्ली दौरे को लेकर सियासी अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही छत्तीसगढ़ के दो नए मंत्री मिलेंगे।

छत्तीसगढ़ की मौजूदा सरकार में दो विधायकों को मंत्रियों बनाया जा सकता है। लोकसभा चुनाव के बाद से ही मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं। सीएम के दिल्ली दौरे को लेकर एक बार फिर से सियासी अटकलें लगनी शुरू हो गई हैं। माना जा रहा है कि दिसंबर महीने में सरकार कैबिनेट का विस्तार कर सकती है। मंत्रिमंडल विस्तार में एक सीनियर विधायक को मंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि या फिर कैबिनेट विस्तार नहीं होगा बल्कि कैबिनेट का फेरबदल होगा। राज्य सरकार के कई मंत्रियों को बाहर भी किया जा सकता है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के दौरे को लेकर जारी प्रोटोकाल के तहत वे 4 दिसम्बर को शाम 6 बजे स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर से नई दिल्ली (CM Sai Delhi Visit) के लिए रवाना होकर रात 7.55 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे। जहां वे छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम करेंगे।

वहीं सीएम विष्णुदेव साय बुधवार को को नवा रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री पुलिस मुख्यालय परिसर में सबेरे 11.30 से 2 बजे तक विभागीय बैठक, साइबर भवन उद्घाटन एवं एमओयू निषादन समारोह में शामिल होंगे। शाम 4 से 5 बजे नवा रायपुर में प्रदेश की नवीन औद्योगिक नीति पर आयोजित कार्यशाला में शामिल होंगे। इसका आयोजन नीति आयोग एवं सीआईआई के सहयोग से किया जा रहा है।

Most Popular