छत्तीसगढ़

Bees Attacked Student In Balod : मधुमक्खियों के झुंड ने छात्रों व शिक्षकों पर किया हमला, 11 घायल

Balod News : छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय के आमापारा स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल में शुक्रवार की शाम को मधुमक्खियों (Bees Attacked Student In Balod) के झुंड ने स्कूल की छुट्टी के दौरान घर जाने के लिए निकल रहे छात्रों पर हमला कर दिया। जिसमें आठ से अधिक स्कूली बच्चे और दो शिक्षक निशी एस व सागर यादव और चौकीदार मुन्ना लाल देवांगन घायल हो गए। साथ बच्चों को बचाते हुए कुछ मोहल्लेवासी व बच्चों को स्कूल से लेने आए स्वजनों को भी मधुमक्खियों ने काट लिया। सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चों को घर भेजा गया।

घायल रूपेश कुमार यादव को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया हैं। जिसे डाक्टरों के निगरानी में इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है की युवक को ज्यादा मक्खियों ने काटा है, घटना के बाद मौके पर स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

प्राचार्य तुली ने बताया कि विद्यालय प्रांगण के विशाल पीपल वृक्ष में बहुत अधिक ऊंचाई पर मधुमक्खी (Bees Attacked Student In Balod) का छत्ता है। अधिक ऊंचाई में होने के कारण बार-बार प्रयास करने के बाद भी उसे हटाया नहीं जा सका है। शुक्रवार को विद्यालय की छुट्टी होने के बाद करीब चार बजकर 15 मिनट पर मधुमक्खी के छत्तों को चील पक्षी द्वारा छेड़ने के कारण मधुमक्खियां फैल गई थी और आठ छात्रों सहित तीन कर्मचारियों को भी काटा गया है। सभी छात्र स्वस्थ्य है।

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button