Monday, October 14, 2024

Nuakhai Festival : बुजुर्गो का सम्मान कर महिला मंडल ने मनाया नुवाखाई त्योहार

Saria News : ओडिशा और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में मनाया जाने वाला नुआखाई त्योहार (Nuakhai Festival) रविवार को मनाया गया। एक परंपरा के रूप में मनाये जाने वाले इस त्‍योहार पर लोग बम्पर फसल और अच्छी बारिश के लिए आभार के रूप में देवताओं की पूजा करते हैं।

ads1

नुआखाई ओडिशा में मनाया जाने वाला विशेष पर्व है, इसे गणेश चतुर्थी के ठीक अगले दिन मनाया जाता है नुआखाई किसानों का त्योहार है जिसे नाबन्ना के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन परंपरा के अनुसार अपने देवी देवताओं में नया अन्न, जल का अर्पण करते हैं।

नुवाखाई (Nuakhai Festival) के अवसर पर ओडिशा सीमा से लगे सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत पंचधार में रविवार को महिला मंडल द्वारा वृद्धजनों का साल एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में गांव के पुरोहित संतोष पाणिग्राही, पल्टन पटेल, कवि पटेल, लालमन, बिहारी, हिराधर, जारा, गौरांग, केशव, देवराज, फुलु मेहर, श्रीराम पात्रके की उपस्थित रही।

वहीं कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य भूमिका अध्यक्ष देवकी पटेल, उपाध्यक्ष केकती पटेल, कोषाध्यक्ष भूमिका पटेल, सह कोषाध्यक्ष टिके दाई दुकान, सचिव रुक्मणी बैरागी, सह सचिव विलासिनी पाव, संचालन कर्ता नारायण पात्रे, कुंती पटेल, सहसंचालन सुखमति साव, बसंती पात्रे, गुरबारी मेहर, तृतीया पात्रे, शासिका पटेल, छोटे साहू, चंपा साहू, गोपिका बैरागी, माधुरी बैरागी, बसंती बैरागी की रही।

Most Popular