Tuesday, October 15, 2024

Rain Alert : रायपुर, सारंगढ़-बिलाईगढ़, महासमुंद समेत इन जिलों में अगले 3 घंटों में होगी भारी बारिश

CG Weather News : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, धमतरी, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, महासमुंद, मुंगेली, रायपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के लिए अगले 3 घंटे के लिए बारिश (Rain Alert) की चेतावनी जारी की गई है। यहां अलग-अलग इलाकों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग द्वारा शाम 4 बजे से 7 बजे तक इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

ads1

10 जिलों में भी आज (रविवार को) भारी बारिश (Rain Alert) का यलो अलर्ट जारी किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, कोरिया, कोरबा, धमतरी, गरियाबंद, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर में जिलों के एक दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है।

अगले तीन दिनों तक प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। कई जिलों में बिजली गिरने की भी अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य रही। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गयी। सबसे अधिक बारिश कोंडागांव के धनोरा 50 मिमी रिकार्ड हुई। शनिवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान 35.3°C AWS मुंगेली सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.0°C नारायणपुर में दर्ज किया गया।

मानसून सीजन के 3 महीने बीत चुके हैं। 7 सितंबर तक प्रदेश में 1005.3 मिमी बारिश हो चुकी है। जबकि राज्य में मानसून की बारिश का औसत 1139.4 मिमी है। यानी सीजन की 88% बारिश हो चुकी है। अब कोटे को पूरा करने के लिए करीब 135 मिमी पानी की जरूरत है। 30 सितंबर को मानसून सीजन खत्म होगा। यानी इस कोटे को हासिल करने के लिए 22 दिन बचे हैं।

बेमेतरा, दुर्ग, सरगुजा, जशपुर, महासमुंद और सारंगढ़ में औसत से कम बारिश (Rain Alert) हुई है। 28 जिलों में सामान्य और उससे अधिक बारिश हुई है।बीजापुर में 7 सितंबर तक यहां 2004.8 मिमी बारिश हो चुकी है। ये औसत से 65 फीसदी अधिक है।

Most Popular