Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Murder Case : गणेश चतुर्थी में डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष में विवाद, तीन भाइयों की हत्या

Dugr Triple Murder Case : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार देर रात गणेश पंडाल में डांस को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। 2 सगे भाइयों सहित 3 लोगों की पीट-पीटकर हत्या (CG Murder Case) कर दी गई। इस दौरान हुई चाकूबाजी में कई लोग घायल भी हुए हैं। एक की हालत गंभीर है। मामला नंदनी थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, नंदनी खुंदनी गांव में पुराना शीतला गणेश उत्सव समिति की ओर से 6 सितंबर को गणेशजी मूर्ति स्थापना उत्सव मनाया जा रहा था। इस युवक डीजे पर डांस कर रहे थे। तभी यादव मोहल्ले के धन्नू, करण, वासु और राजेश अपने दोस्तों के साथ वहां पहुंचे और डांस करने लगे।

दूसरे मोहल्ले के लोग पहुंचे तो समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामला शांत होने पर अगले दिन शनिवार सुबह मोहल्ले के बड़े-बुजुर्ग लोगों ने उन्हें बुलाया और आपस में सुलह करवा दी।

बताया जा रहा है कि, इसके बाद रात करीब 8 बजे वासु यादव ने आकाश पटेल को फोन कर शीतला मंदिर के पास बुलाया। आरोप है कि जैसे ही आकाश वहां पहुंचा तो धन्नु यादव मारपीट करने लगा। इसी बीच आकाश पटेल के 8-10 साथी वहां पहुंच गए।

उन लोगों ने लाठी-डंडे और लात-घूंसे से धन्नु यादव, करण यादव और वासु यादव की जमकर पिटाई कर दी। दोनों गुट में चाकूबाजी भी हुई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत (CG Murder Case) घोषित कर दिया।

राजेश यादव (25) और करण (22) पुत्र अश्वनी यादव सगे भाई थे, जबकि वासु (19) पुत्र धनेश कुमार यादव उनका चचेरा भाई था। राजेश बोरिया गांव में मजदूरी करता था। उसकी 9 महीने की बेटी है। वहीं करण JCB चलाता था, जबकि वासु माइंस में काम करता था। आकाश भी खेती किसानी करता है।

घटना के बाद आक्रोशित गांव वालों ने देर रात नंदिनी थाने का घेराव कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि, थाना प्रभारी को विवाद की जानकारी दी गई थी, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया। पुलिस मौके पर तब पहुंची जब तीन युवकों की मौत हो गई।

बवाल को देखते हुए दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि, कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। आकाश को अधिक चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 14 लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

 

Most Popular