Iulia Vantur Birthday : एक मॉडल, टीवी प्रजेंटर, प्रोफेशनल सिंगर और अभिनेत्री यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने अपना 42वां जन्मदिन मनाया। ये अभिनेत्री बीते कुछ साल से बॉलीवुड में काम कर रही हैं, लेकिन इनका करियर कुछ खास नहीं रहा है। यूलिया ने हमेशा बॉलीवुड के दबंग एक्टर सलमान खान के साथ ही सुर्खियां बटोरी हैं। यूलिया का नाम लेते ही सलमान का नाम अपने आप आ जाता है। ये भी कहा जाता है कि यूलिया की सफलता के पीछे सलमान खान का हाथ है। वहीं इन दोनों के अफेयर की खबरों ने भी खूब तूल पकड़ा है। बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर का हाल ही में बर्थडे सेलिब्रेट किया। सेलिब्रेशन में न सिर्फ सलमान बल्कि उनका पूरा परिवार शामिल था।
सलमान खान ने भले ही यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) संग अपने रिश्ते को कभी एक्सेप्ट नहीं किया, मगर दोनों अकसर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में एक्टर ने अपने रूमर्ड गर्लफ्रेंड का बर्थडे सेलिब्रेट किया।
सलमान खान हाल ही में यूलिया वंतूर का जन्मदिन परिवार के सदस्यों के साथ मनाते दिखे। सेलिब्रेशन की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस दोनों के बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं।
बताते चलें कि यूलिया वंतूर (Iulia Vantur) ने हाल ही में अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। ऐसे में इस खास मौके को उन्होंने परिवार के साथ सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की फोटोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ऐसे में चाहने वाले दिल खोलकर दोनों को शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सलमान खान की रूमर्ड गर्लफ्रेंड यूलिया की बात करें तो वे अकसर अपनी खूबसूरती का जलवा बिखेरने से पीछे नहीं हटतीं। एक्ट्रेस को इंडियन अटायर काफी पसंद है और अकसर वे साड़ी में नजर भी आती हैं।
बताते चलें कि सलमान खान और यूलिया की तस्वीरों को अतुल अग्निहोत्री ने शेयर किया है। तस्वीर में ज्यादातर लोगों ने ब्लैक रंग के कपड़े पहने हुए हैं। यूलिया की बात करें तो वे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं।
यूलिया अकसर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इंडियन अटायर में वे हद से भी ज्यादा सुंदर लगती हैं। यूलिया ने बीते दिनों अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इंडियन कपड़ों में खूब सारी तस्वीरें शेयर की थीं।
यूलिया और सलमान खान का रिश्ता अकसर चर्चा का विषय रहता है। फैंस को भी यूलिया काफी पसंद हैं और अकसर दोनों की शादी की बातें होती रहती हैं। मगर सलमान खान ने यूलिया संग अपने रिश्ते को कभी ऑफिशियल नहीं किया