छत्तीसगढ़

Dead Body Babylon Hotel : होटल में मिली लड़की की लाश, रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, दोनों एक ही शहर के रहने वाले

Raipur News : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के जेल रोड स्थित बेबीलोन होटल (Dead Body Babylon Hotel) के कमरे में रविवार को 25-26 साल की क लड़की की लाश मिली है। आशंका है कि लड़की की हत्या की गई है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है। वाणी की गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके परिजनों ने अंबिकापुर के सरस्वती नगर थाने में दर्ज कराई थी।

इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। लोकेशन ट्रेस कर पुलिस रविवार को होटल (Dead Body Babylon Hotel) पहुंची तो चौथी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 416 में उसकी लाश मिली। सूचना मिलने पर रायपुर की गंजा थाना पुलिस भी मौके पर है।

वहीं दूसरी ओर जीआरपी को रविवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक की लाश मिली है। लाश WRS कॉलोनी के पास पटरी पर मिली है। युवक का सिर धड़ से अलग है। उसकी पहचान अंबिकापुर निवासी विशाल कुमार गर्ग के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि होटल में जिस लड़की का शव मिला है, विशाल उसका ब्वॉयफ्रेंड था। हालांकि अभी स्पष्ट नहीं है।

युवक के पास से एक मोबाइल फोन, पर्स में कुछ पुराने बिल और करीब 1500 रुपए मिले हैं। युवक की लाश अर्धनग्न अवस्था पर मिली है। उसके शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़े नही थे। फिलहाल जीआरपी से गंज थाना की पुलिस ने संपर्क किया है।

 

 

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button