Tripti Dimri Hot Photo : एनिमल फिल्म में रणबीर कपूर की लव इंट्रेस्ट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Triptii Dimri) ने अपने ग्लैमरस अवतार से दर्शकों का दिल जीत लिया है. वे लगातार सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं.
तृप्ति डिमरी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। फिलहाल वह विक्की कौशल के साथ दिखाई देने वाली हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं।
अब हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया ब्लैक ड्रेस में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं।
‘एनिमल’ मूवी से अपनी एक अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी (Tripti Dimri) आज फैंस के दिलों पर राज कर रही हैं। इस मूवी ने उनके करियर को एक अलग मुकाम पर पहुंचा दिया है।
एक्ट्रेस के फैंस उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनके लुक के भी दीवाने हैं। ऐसे में वह अपने लुक को लेकर भी लाइमलाइट का हिस्सा बनी रहती हैं।
हाल ही में उन्होंने कुछ फोटोज शेयर की हैं, जो उनके फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। इस लुक में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है।
एक्ट्रेस इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बैड न्यूज’ को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस मूवी में उनके साथ अभिनेता विक्की कौशल और एम्मी विर्क भी दिखाई देने वाले हैं। कुछ दिनों पहले इस मूवी का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था।
फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में वह ब्लैक कलर की मिडी ड्रेस पहन कर पहुंची थीं। अब उन्होंने इस ड्रेस की कई फोटोज अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वो बहुत ही ग्लैमरस लग रही हैं।
काउल नेकलाइन वाली इस ड्रेस में तृप्ति डिमरी इंटरनेट का पारा बढ़ा रही हैं। वहीं, इसमें लगे क्रिस्टल उनके लुक में चार चांद लगा रहे हैं। अपनी इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने बालों को खुला रखा और कानों में ईयरिंग्स पहने हुए थे। वहीं, लाइट कलर की लिपस्टिक, छोटा हैंडबैग और हाई हील्स के साथ उन्होंने अपने इस लुक को पूरा किया।
https://www.instagram.com/p/C8zrXLYyDfU/
https://www.instagram.com/p/C8XMWkeylh9/
https://www.instagram.com/reel/C8wfzT9I9GF/
https://www.instagram.com/reel/C8IPhXThNRK/
https://www.instagram.com/reel/C7TxNwfq5lq/
https://www.instagram.com/p/C6qZutgKAHS/

