Odisha Assembly Election : ओडिशा विधानसभा चुनाव में किसका चल रहा सिक्का, हर सीट का देखें अपडेट

Odisha Assembly Election 2024 :  लोकसभा चुनाव के साथ ओडिशा और आंध्र प्रदेश में विधानसभा चुनाव की काउंटिंग शुरू हो गई है। रुझान भी आने लगे हैं।

आंध्र के 5 एग्जिट पोल में NDA तो दो में सत्तारूढ़ YSRCP की सरकार बनते दिख रही है। ओडिशा में नवीन पटनायक की BJD और भाजपा में बराबरी की टक्कर है।

आंध्र प्रदेश में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) के जगन मोहन रेड्डी 2019 से सत्ता में हैं। जगन मोहन ने पिछली बार 175 में से 151 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की थी। राज्य में भाजपा ने चंद्रबाबू नायडू की तेलुगु देशम पार्टी (TDP) और एक्टर पवन कल्याण की जन सेना पार्टी (JSP) के साथ गठबंधन किया है।

वहीं, ओडिशा में नवीन पटनायक 24 साल (मार्च 2000) से लगातार मुख्यमंत्री हैं। ओडिशा में भाजपा ने फिलहाल किसी को मुख्यमंत्री का चेहरा नहीं बनाया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर ही चुनाव लड़ा।

 

आंध्र प्रदेश में अब तक के रुझानों में TDP 56, भाजपा 4 सीटों पर आगे चल रही है। जन सेना पार्टी किसी सीट पर आगे नहीं है। आंध्र में TDP, BJP और जन सेना पार्टी का गठबंधन है।

सत्ताधारी YSRCP 8 सीटों पर आगे चल रही है।

 

अब देखिए दोनों राज्यों का जनादेश

ओडिशा 147 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 74

पार्टीरुझानरिजल्ट
BJD28
BJP23
कांग्रेस4
अन्य0

आंध्र प्रदेश 175 सीटें, बहुमत के लिए जरूरी 88

पार्टीरुझानरिजल्ट
BJP4
YSRCP8
कांग्रेस0
TDP56
जनसेना0
अन्य0