Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Murder : किसान के गले में रस्सी बांधकर घसीटा, फिर मारकर लटकाया

Bilaspur News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में किसान को पहले लाठी से पीटा गया और फिर गला दबाकर उसकी हत्या (Murder) कर दी, इसके बाद हत्यारों ने शव को रस्सी से बांधकर घसीटा और उसे पेड़ पर लटका दिया।

घटना की जांच में मदद के लिए आई सर्च डॉग रोजी घटनास्थल से सीधे भागते हुए खैरा-डंगनिया में रहने वाले श्यामलाल कश्यप के घर जा घुसी। इसी आधार पर 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उन्होंने अपनी बहन को भगाकर ले जाने और जमीन विवाद के चलते वारदात को अंजाम दिया। पुलिस को जानकारी मिली कि ग्राम डगनिया में किसान की पेड़ पर लटकती लाश मिली है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इस दौरान शव की पहचान ग्राम सेलर निवासी किसान दौलत राम कौशिक (55) के रूप में की गई।

उसका परिवार सरकंडा क्षेत्र के राजकिशोर नगर में रहता है। वहीं, दौलत राम बीते एक साल से गांव की ही एक युवती के साथ चिंगराजपारा में अलग रहता था।

शनिवार को दौलत राम अपनी स्कूटी से खेत देखने के लिए गांव गया था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा, उसके घरवाले उसकी तलाश कर रहे थे। इस बीच रविवार की सुबह गांव के लोगों ने खारंग नदी के किनारे पेड़ पर उसकी लाश लटकते देखा और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो दौलतराम की स्कूटी लाश से दूर मिली। वहीं पर उसका चश्मा भी है। मौके पर शव को घसीटने के निशान भी मिले। पूछताछ में पता चला कि दौलत राम गांव से बिलासपुर लौट रहा था, तभी हमलावरों ने घात लगाकर हमला किया। लाठी से उसकी पिटाई करने के बाद उसकी हत्या (Murder) कर साक्ष्य मिटाने और आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने की कोशिश की गई।

जांच में मदद के लिए आई सर्च डॉग रोजी घटनास्थल से सीधे भागते हुए खैरा-डंगनिया में रहने वाले श्यामलाल कश्यप के घर जा घुसी। इसी आधार पर पुलिस ने पूछताछ की,। पुलिस ने खैरा डंगनिया निवासी श्यामलाल (29) और और उसके भाई घनश्याम कश्यप (31) से सख्ती से पूछताछ की, तब उन्होंने पहले लाठी से पीटने और गला दबाकर हत्या करना कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

Most Popular