Wednesday, October 16, 2024

Road Accident : खड़े ट्रक से टकराई कार, 8 लोगों की मौत

Car Road Accident : इंदौर-अहमदाबाद हाईवे पर बेटमा के पास बुधवार रात करीब 10:30 बजे सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। फोरलेन पर एक कार खड़े ट्रक में टकरा गई। हादसे में कार सवार एक महिला सहित 8 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह सभी शवों को जिला अस्पताल इंदौर लाया गया। यहां पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

ads1

जानकारी के मुताबिक कार सवार आलीराजपुर के बोरी गांव में कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्हें गुना जाना था। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। पुलिस, प्रशासन की टीमें और एंबुलेंस बाद में पहुंचीं।

एएसपी इंदौर रूपेश द्विवेदी ने मीडिया को बताया कुल 9 लोग वाहन में थे। आठ की मौत हो गई है, एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डीएसपी उमाकांत चौधरी ने मीडिया को बताया मृतकों में एक पुलिस सिपाही भी शामिल है। वह ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में पदस्थ था।

हादसे में कमलेश (34), धनसिंह (50), नर्मदी, ब्रजेश, अंतिम (35), रतनसिंह (50), तेरसिंह (55), नानका (70) की मौत हुई है। सभी गुना जिले के रहने वाले हैं।

 

Most Popular