• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home राजनीति

Bhupesh Vs Vishnu : भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णु देव साय के संसदीय काम का हिसाब तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

PalpalBharat by PalpalBharat
May 2, 2024
in राजनीति
Reading Time: 1 min read
Bhupesh Vs Vishnu : भूपेश ने रायगढ़ में मांगा विष्णु देव साय के संसदीय काम का हिसाब तो भाजपा ने कहा ये लीजिए और अपनी सूची दीजिए

Bhupesh Vs Vishnu

0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

Raipur News :  पिछले दिनों भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (Bhupesh Vs Vishnu) के पूर्व संसदीय क्षेत्र में जाकर कहा कि सांसद रहते हुए श्री साय ने एक भी विकास कार्य नहीं किए, यदि किए हो तो बताए। इस पर रायगढ़ भाजपा ने भूपेश बघेल को करारा जवाब देते हुए विष्णु देव साय के सांसद रहते कराए गए विकास कार्यों की लंबी चौड़ी फेहरिस्त जारी कर दी और अब पलटवार करते हुए कहा है कि अब भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री रहते हुए अपने गृह जिले में कौन से विकास कार्य किए है इसकी सूची सार्वजनिक करें।

यहां भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश जैन ने कहा है कि चुनाव में जब आत्मविश्वास कम होता है तो आमतौर पर नेतागण झूठ व भ्रामक तथ्यों के आधार पर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति करने पर उतारू हो जाते हैं। रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस इसी तरह की राजनीति कर रही है।

स्थानीय नेता यदि झूठ का सहारा ले रहे हों तो इसे जानकारी का आभाव माना जा सकता है लेकिन जब पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Vs Vishnu) मंच से यह कहते हैं कि विष्णुदेव साय जी ने सांसद रहते हुये कुछ नहीं किया तो इसे गलत तथ्यों के सहारे सोची-समझी रणनीति के तहत आम जनता को गुमराह करने की कोशिश के अलावा क्या कहा जा सकता है ?

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

वस्तुतः विष्णुदेव साय जी के संसदीय कार्यकाल में इस क्षेत्र ने जो उपलब्द्धियाँ हासिल की हैं वह अचंभित कर देने वाली है। विष्णुदेव जी के प्रयासों से एन.एच. 43 हेतु 1400 करोड़ रूपये की स्वीकृति मिली,जिसमें पत्थलगांव से झारखंड बॉर्डर तक 650 करोड़ लागत की सड़क शामिल है। कुनकुरी से झारखंड बॉर्डर तक का कार्य पूर्ण हो चुका है। साथ ही सारंगढ़ -रायगढ़ क्षेत्र में 580 करोड़ की लागत से प्रधानमंत्री सड़क व 16 करोड़ की लागत रायगढ़ रेल्वे स्टेशन का कायाकल्प प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त विष्णुदेव साय जी ने नवाचार के रूप में डी एम एफ फण्ड से जशपुर जिले में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने हेतु ‘बेटी जिंदाबाद बेकरी’ की शुरुआत की थी। इस योजना को 2017 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रपति द्वारा ‘अन्तर्राष्ट्रीय नारी शक्ति’ पुरुष्कार से सम्मानित किया गया।

संकल्प शिक्षण संस्थान के माध्यम से छात्रों को उच्च शिक्षा हेतु तैयार करने में 2017-18 में प्रदेश में अव्वल दर्जा हासिल किया। विकासखण्ड दुलदुला के ग्राम पंचायत खटंगा में काजू प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की। एक सीजन में 1265 किसानों को इससे 17.56 लाख रुपयों का अतिरिक्त लाभ हुआ। इसी तरह सन्ना क्षेत्र में मिर्च प्रोसेसिंग यूनिट की स्थापना की गयी।

भाजपा की डॉ. रमन सिंह सरकार के 15 वर्षों के सुशासन ने नवोदित छत्तीसगढ़ राज्य को विकास के मामले में देश के अग्रणी राज्य के साथ खड़ा किया। अब विष्णुदेव साय ने तीन महीनों के अल्प कार्यकाल में सांय-सांय फैसले लेकर मोदी की गारंटी को पूरा किया है।

जहाँ तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रश्न है तो यह प्रदेश का सम्भवतः इकलौता लोकसभा क्षेत्र है जिसने स्व.नरहरि साय, स्व. कुमार दिलीप सिंह जूदेव और विष्णुदेव साय के रूप में तीन केंद्रीय मंत्री देश को दिये हैं। यह समस्त क्षेत्रवासियों के लिये गर्व का विषय है कि इस वनांचल के किसानपुत्र विष्णुदेव प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं।

इस गौरवशाली बेटे की छवि को धूमिल करने हेतु भूपेश बघेल जी सहित पूरी कांग्रेस पार्टी जो झूठा प्रचार कर रही है, उसका मुंहतोड़ जवाब क्षेत्र की जनता अपने मत के माध्यम आगामी 7 मई को देगी।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

ADVERTISEMENT
Previous Post

Cash Jabt : क्रेटा कार से 18 लाख रुपये से अधिक जब्त

Next Post

Radhika Kheda : दिल्ली से पहुंची कांग्रेस की महिला नेता ने भूपेश बघेल की चुप्पी पर उठाए सवाल!

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

Amit Shah Chhattisgarh Visit
राजनीति

Amit Shah Chhattisgarh Visit : रायपुर में अफसरों की क्लास और बस्तर में नेताओं के साथ खाना खाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

April 1, 2025
PM Visit Bilaspur
राजनीति

PM Visit Bilaspur : आज छत्तीसगढ़ दौरे पर पीएम मोदी, इतने लाख भीड़ जुटने का दावा

March 30, 2025
Congress Appoints New District Presidents
राजनीति

Congress Appoints New District Presidents : राहुल गांधी के मीटिंग से पहले बदले गए 11 जिलाध्यक्ष, इस जिले में महिला को जिम्मेदारी

March 22, 2025
Baramkela Janpad Chunav
राजनीति

Baramkela Janpad Chunav : जपं अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर हंगामा, भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं में झड़प

March 12, 2025
Mahtari Vandan Yojna Par Hungama
राजनीति

Mahtari Vandan Yojna Par Hungama : महतारी वंदन योजना पर उमेश पटेल के सवालों ने बढ़ाई सियासी गर्मी, रमन सिंह को…

March 11, 2025
Minister Lakhanlal Dewangan
राजनीति

Minister Lakhanlal Dewangan : छत्तीसगढ़ के मंत्री को बीजेपी ने जारी किया नोटिस, बागी सभापति 6 साल के लिए निष्कासित

March 11, 2025
Load More
Next Post
Radhika Kheda : दिल्ली से पहुंची कांग्रेस की महिला नेता ने भूपेश बघेल की चुप्पी पर उठाए सवाल!

Radhika Kheda : दिल्ली से पहुंची कांग्रेस की महिला नेता ने भूपेश बघेल की चुप्पी पर उठाए सवाल!

Weather Forecast: Suryadev showed his fierce form, temperature in 11 districts crossed 40 degrees, Raigarh was the hottest.

Weather Forecast : सूर्यदेव ने दिखाया अपना रौद्र रूप, 11 जिलों का टेंपरेचर 40 डिग्री पार, रायगढ़ रहा सबसे गर्म

Kailash Nayak Joins BJP: Former CM was relishing the sack at former MLA's house, here former MLA's brother was joining BJP.

Kailash Nayak Joins BJP : पूर्व विधायक के घर पूर्व सीएम बोरे का ले रहे थे स्वाद, इधर पूर्व विधायक के भाई बीजेपी में हो रहे थे शामिल

छत्तीसगढ़

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Kiran Sharma Kathak Dance

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

by PalpalBharat
May 10, 2025
0

Bastar Weather Alert

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

by PalpalBharat
May 7, 2025
0

Load More
ADVERTISEMENT
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

Chhattisgarh Weather Rainfall Alert : ‘सूरज’ की गर्मी उतारेगी ‘वर्षा’, जमकर चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

March Closing Corporation Zone : 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे ये कार्यालय, छुट्टी हुई कैंसिल! लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d